दो वाहनों की टक्कर में, सिर में चोट लगने से घायल 9 वर्षीय बालक को पहुंचाया अस्पताल।
यातायात प्रबंधन संभाल रहे सूबेदार और आरक्षक बच्चे को गोद में उठाकर ले गए अस्पताल।
इंदौर : पुलिसवाले भी संवेदनशील होते हैं। जरूरत पड़ने पर वे सामाजिक उत्तरदायित्व का भी बखूबी निर्वहन करते हैं।
सोमवार को इंदौर पुलिस का ऐसा ही मानवीय चेहरा सामने आया। मधुमिलन चौराहा पर यातायात प्रबंधन इंदौर के सूबेदार काजिम हुसैन रिजवी एवं आरक्षक अजय तोमर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इस दौरान 02 दोपहिया वाहन चालक आपस में टकरा गए। एक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ा और वो चलते हुए ट्रैफिक के बीच सड़क पर घसीटता चला गया। जिसके कारण बाइक पर सवार उसके परिवार को चोट आई, जिसमें बालक भाव्यांश पिता अखिलेश उम्र 9 वर्ष को सिर पे चोट लगी जिससे काफी खून बह रहा था। यह घटना देख मौके पर तैनात सूबेदार काजिम हुसैन रिज़वी और आरक्षक अजय तोमर तत्काल बालक को गोद में उठा कर एम वाय एच अस्पताल पहुंचे और उसका उपचार करवाया।
दुर्घटना में घायल बच्चे को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने पर परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया, वहीं डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने दोनों पुलिस कर्मियों की सराहना कर उन्हें पुरस्कृत किया।
Related Posts
October 10, 2018 मोटा भाई का फ्लॉप शो, चार मिनट में हुआ खत्म इंदौर: बीजेपी के मोटा भाई याने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोचा भी नहीं होगा कि मप्र […]
November 19, 2022 अंग्रेजों की गुलामी के पहले यूरोप से ज्यादा शिक्षित था भारत
एक लाख से ज्यादा थे उच्च शिक्षा संस्थान।
समाज पोषित थी शिक्षा व्यवस्था।
अंग्रेजों […]
February 5, 2021 कांग्रेस नेता अरुण यादव ने उमा भारती के प्रस्तावित शराब बंदी अभियान को दिया समर्थन
भोपाल : पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती द्वारा […]
April 6, 2022 इंदौर ग्रामीण के सभी 15 मंडलों में मनाया बीजेपी का स्थापना दिवस, प्रधानमंत्री का सुना लाइव सम्बोधन
इंदौर : भाजपा इंदौर ग्रामीण ने पार्टी का स्थापना दिवस, मंडल स्तर पर मनाया। मंत्री तुलसी […]
October 2, 2021 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जनसहयोग से उमरीखेड़ा की पहाड़ी पर रोपे 4100 पौधे
इंदौर : 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के तहत सेवा ही […]
August 11, 2022 केंद्रीय जेल में बंद भाइयों को राखी नहीं बांधने देने पर नाराज बहनों ने लगाया जाम
जेल प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी।
मामला गृहमंत्री के संज्ञान में आने के बाद मिली […]
February 25, 2021 ईको फ़्रेंडली कलर बनाने का महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण
इंदौर : लोक संस्कृति मंच द्वारा आयोजित इकोफ्रेंडली कलर बनाने की कार्यशाला में सांसद […]