दो वाहनों की टक्कर में, सिर में चोट लगने से घायल 9 वर्षीय बालक को पहुंचाया अस्पताल।
यातायात प्रबंधन संभाल रहे सूबेदार और आरक्षक बच्चे को गोद में उठाकर ले गए अस्पताल।
इंदौर : पुलिसवाले भी संवेदनशील होते हैं। जरूरत पड़ने पर वे सामाजिक उत्तरदायित्व का भी बखूबी निर्वहन करते हैं।
सोमवार को इंदौर पुलिस का ऐसा ही मानवीय चेहरा सामने आया। मधुमिलन चौराहा पर यातायात प्रबंधन इंदौर के सूबेदार काजिम हुसैन रिजवी एवं आरक्षक अजय तोमर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इस दौरान 02 दोपहिया वाहन चालक आपस में टकरा गए। एक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ा और वो चलते हुए ट्रैफिक के बीच सड़क पर घसीटता चला गया। जिसके कारण बाइक पर सवार उसके परिवार को चोट आई, जिसमें बालक भाव्यांश पिता अखिलेश उम्र 9 वर्ष को सिर पे चोट लगी जिससे काफी खून बह रहा था। यह घटना देख मौके पर तैनात सूबेदार काजिम हुसैन रिज़वी और आरक्षक अजय तोमर तत्काल बालक को गोद में उठा कर एम वाय एच अस्पताल पहुंचे और उसका उपचार करवाया।
दुर्घटना में घायल बच्चे को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने पर परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया, वहीं डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने दोनों पुलिस कर्मियों की सराहना कर उन्हें पुरस्कृत किया।
Related Posts
March 11, 2023 लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन को लेकर संभागायुक्त ने दिए दिशा – निर्देश
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध […]
December 19, 2021 मुम्बई से एमडी ड्रग्स लाकर इंदौर में बेचनेवाली पूर्व एयर होस्टेस गिरफ्तार, 10 लाख रुपए मूल्य की ड्रग्स बरामद
इंदौर : इंदौर पुलिस द्वारा ड्रग्स माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई के तहत मुंबई […]
May 4, 2022 राजेंद्र नगर में रविवार को होगा 47 बटुकों का उपनयन संस्कार
इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर, तरुण मंच और सहयोगी संस्थाओं द्वारा 8 मई रविवार […]
December 11, 2024 महाकुंभ के दौरान अयोध्या व प्रयागराज के लिए चलेगी रिंग रेल
वाराणसी : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि महाकुंभ के दौरान अयोध्या और […]
November 25, 2019 केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना आंदोलन इंदौर : केंद्र की मोदी सरकार पर मप्र के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए सत्ताधारी दल […]
October 24, 2021 मानव दुर्व्यापार की रोकथाम के कानूनी प्रावधानों पर सेमिनार में दी गई जानकारी
इन्दौर : मानव दुर्व्यापार जैसे घृणित अपराध की रोकथाम, इसके लिए बनाए गए कानूनी […]
June 19, 2020 पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत न झुकेगा और न पीछे हटेगा- राकेश सिंह इंदौर : बीजेपी देशहित से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर सभी की राय का सम्मान करती है, इसीलिए […]