यूपी एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया दोनों बदमाशों को।
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी थे मारे गए दोनों बदमाश।
दोनों आरोपियों पर घोषित था 5-5 लाख का इनाम।
झांसी : यूपी एसटीएफ ने झांसी में गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बता दें कि वर्ष 2005 में बहुजन समाज पार्टी विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में प्रमुख गवाह रहे उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, तभी से यूपी एसटीएफ हत्यारे असद और अन्य हत्यारों की तलाश कर रही थी।
पांच – पांच लाख का था इनाम।
दोनों बदमाशों पर पांच-पांच लाख रूपए का इनाम घोषित था। दोनों के पास से पुलिस को विदेशी हथियार मिले हैं।
बताया जा रहा है कि असद और मोहम्मद गुलाम झांसी में बड़ा गांव और चिरगांव थाना क्षेत्र के बीच पारीछा डैम के इलाके में छुपे हुए थे। मुखबिर की सूचना पर यूपी एसटीएफ ने दोनों आरोपियों की घेराबंदी की। एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि असद और गुलाम को जिंदा पकड़ने की कोशिश की गई थी लेकिन इन्होंने STF की टीम पर फायर किया, उसके बाद एनकाउंटर में दोनो को मार गिराया गया। 12 पुलिसकर्मियों की टीम ने एनकाउंटर को अंजाम दिया।
Related Posts
July 26, 2022 प्रस्तावित पश्चिमी रिंग रोड की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने मंगलवार को पीथमपुर से इंदौर जिले की सीमा क्षेत्र के ग्राम […]
January 6, 2020 ननकाना साहिब पर हमले से सिख समाज में छाया आक्रोश, रैली निकालकर सौपा ज्ञापन इंदौर : पाकिस्तान स्थित सिखों के पवित्र स्थल ननकाना साहिब पर हाल ही में कट्टरपंथियों […]
October 19, 2021 सर्वधर्म संघ ने गरीबों और जरूरतमंद लोगों में बांटी ईद मिलादुन्नबी की खुशियां
इंदौर : माँ अहिल्या की प्रतिमा के सामने बरसों से गरीबों के बीच ईद ए मिलाद की खुशियां […]
April 13, 2022 न्यूयार्क के एक मेट्रो स्टेशन में अज्ञात हमलावर ने की अंधाधुंध फायरिंग, 13 घायल
वॉशिंगटन : यनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के व्यस्ततम कारोबारी शहर न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन […]
July 23, 2021 करोड़ों के घाटे के चलते पब्लिक- प्रायवेट पार्टनरशिप पर संचालित होगा इंदौर एयरपोर्ट
इंदौर : पिछले साल में 23 करोड़ से ज्यादा घाटे के चलते मध्यभारत के सबसे बड़े इंदौर के […]
March 27, 2021 उज्जैन में प्रारम्भ हुई समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद
उज्जैन : समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शनिवार 27 मार्च से जिले में प्रारम्भ हो गई है। […]
September 29, 2023 गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे के बीच विदा हुए गणनायक
नगर निगम ने मूर्तियों के एकत्रीकरण के लिए किए थे विशेष इंतजाम।
इंदौर : दस दिनों तक […]