इंदौर : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए रतलाम मंडल से होकर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस शुक्रवार को भी इंदौर से हावड़ा के बीच दोनों दिशाओं में स्पेशल ट्रेन के एक-एक फेरे का परिचालन किया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 09335 इंदौर हावड़ा स्पेशल 3 मई 2024 शुक्रवार को इंदौर से 22.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास (22.56/22.58), उज्जैन (23.55/00.10, शुक्रवार/शनिवार), शुजालपुर (01.29/01.31) होते हुए रविवार को 06.00 बजे हावड़ा पहुँचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09336 हावड़ा – इंदौर स्पेशल 5 मई, 2024 रविवार को 17.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के शुजालपुर (20.27/20.29, सोमवार), उज्जैन (21.40/21.55), देवास (22.33/22.35) होते हुए मंगलवार को 00.50 बजे इंदौर पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास,उज्जैन, शुजालपुर,संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना,वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, प्रयागराज, बनारस, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., सासाराम,डेहरीओनसोन,गया, कोडरमा,पारसनाथ,गोमो, धनबाद,आसनसोल, दुर्गापुर एवं बर्द्धमान स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन में 3 एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
Related Posts
February 20, 2020 बॉबी छाबड़ा के फर्जीवाड़े का अयोध्यापुरी के भूखंड धारक भी भुगत रहे खामियाजा इंदौर : सहकारी सोसायटियों की जमीनों की बंदरबाट करने वाला भूमाफिया बॉबी छाबड़ा पुलिस की […]
March 23, 2023 लॉ इंटर्न सोनू को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
जिला व हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी जमानत याचिका।
पीएफआई से संबंद्ध होने का है आरोप […]
July 19, 2025 त्रिपुरा से आए दल ने आईडीए की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों का लिया जायजा
इंदौर : शहरी विकास विभाग, त्रिपुरा के संयुक्त संचालक मिहिर कान्ति गोप (आई.ए.एस.) के […]
October 24, 2021 अरसे बाद जमीं हिंदी कविताओं की महफ़िल, स्वर्णाक्षर सम्मान से नवाजे गए कवि हेमंत श्रीमाल
इंदौर : मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा आयोजित व यूनिवर्सल इंफ्राटेक द्वारा प्रायोजित […]
October 30, 2018 राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, राहुल ने दी सफाई भोपाल: सीएम शिवराजसिंह के पुत्र कार्तिकेय ने जिला अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि […]
January 8, 2022 सदस्यों के साथ धोखाधड़ी करने वाले जय जिनेन्द्र क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के दो पदाधिकारी गिरफ्तार
इंदौर : एरोड्रम पुलिस ने जय जिनेन्द्र क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के पदाधिकारियों के गबन […]
October 12, 2023 फार्मासिस्ट के कर्तव्यों को निभाने के संकल्प के साथ मनाया गया सीजीएमपी दिवस
इन्दौर : मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज़ इंदौर ने भारतीय फार्मेसी […]