इंदौर : एम.आई.जी पुलिस ने लूट के लिये जानलेवा हमले करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर पकड़ने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटरसायकल बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने फरियादी जितेंद्र पिता कालूराम धूले निवासी खजराना इंदौर के साथ होटल अमर विलास के पास मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देते हुए धारदार चाकू से सिर, कमर, एवं पैर में हमला कर घायल कर दिया था और भाग निकले थे। फरियादी की सूचना पर थाना एमआईजी पर अपराध धारा 294, 307, 506, 34 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।विवेचना के दौरान फरियादी के बयान के आधार पर प्रकरण में धारा 397 भा.द.वि. (जानलेवा हमले के साथ लूट) की धारा भी जोड़ी गई।
मुखबिर सूचना पर रॉबर्ट चौराहे से पकड़े गए दो आरोपियों के नाम आदित्य ठाकुर निवासी कृष्ण बाग कॉलोनी इंदौर और
भूपेंद्र सिंह गौड़ निवासी कृष्णबाग कॉलोनी इंदौर होना बताए गए। दो अन्य नाबालिग आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों ने मोबाइल लूट केउद्देश्य घटना को अंजाम दिया था।
Related Posts
July 31, 2023 रेलमंत्री वैष्णव ने इंदौर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
यात्री सुविधाओं के बारे में ली जानकारी, तमाम लंबित रेल प्रोजेक्ट्स की समीक्षा […]
March 13, 2021 बीजेपी- कांग्रेस के बड़े नेताओं की 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के चलते टाले जा सकते हैं निकाय चुनाव..!
भोपाल : राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर ली है, लेकिन […]
December 19, 2020 24 दिसम्बर को होगी जब्तशुदा वाहनों की नीलामी
इंदौर : नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर ने बताया है कि पुलिस थाना भंवरकुआं पर धारा 25 […]
January 2, 2017 यू डी टी/नोडल अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया अभी अभी लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने वर्ष 2017 की शुरुआत के दूसरे ही दिन आरोपी गजेंद्र […]
April 1, 2021 कोरोना के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण ही स्थायी उपाय, लोगों को प्रेरित करने में धर्मगुरु निभाएं अहम भूमिका- सिलावट
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जन जागरूकता लाने के लिए गुरूवार को रेसीडेंसी कोठी […]
October 1, 2021 परदेशीपुरा पुलिस ने वाहन चोर की किया गिरफ्तार, 3 दोपहिंया वाहन बरामद
इंदौर : वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी को थाना परदेशीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। […]
May 13, 2020 विश्व संवाद केंद्र ने कोरोना वारियर्स पत्रकारों को उपलब्ध कराई सुरक्षा किट इंदौर : पीड़ित मानवता की सेवा के साथ कोरोना वारियर्स की हौंसला अफजाई में जुटे सामाजिक […]