पिछले चुनाव से करीब सवा सात फीसदी कम हुई वोटिंग।
प्रत्याशी विहीन हुई कांग्रेस ने चलाया था नोटा अभियान।
इंदौर : कांग्रेस के नोटा दबाओ अभियान के बीच इंदौर लोकसभा सीट पर 13 मई को हुए चुनाव में कुल 61.75 फीसदी मतदान हुआ। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले यह करीब सवा सात फीसदी कम है।
सांवेर में सबसे ज्यादा, इंदौर 05 में सबसे कम मतदान।
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर लोकसभा की आठ विधानसभा सीटों में सबसे अधिक 67.08 फीसदी सांवेर में और सबसे कम 57.77 प्रतिशत मतदान इंदौर 05 में दर्ज किया गया। इसके अलावा देपालपुर में 65.18, राऊ में 62.45, इंदौर 01 में 61.01, इंदौर 02 में 59.36, इंदौर 03 में 58.34 और इंदौर 04 में 64.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
नोटा विरुद्ध बीजेपी बन गया था ये चुनाव।
बता दें, कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम के ऐन मौके पर नाम वापस लेने और बीजेपी में शामिल हो जाने से कांग्रेस को करारा झटका लगा था। इस घटना से गुस्साई कांग्रेस ने नोटा अभियान चलाते हुए लोगों से नोटा पर वोट करने का आह्वान किया था। इसके चलते यह चुनाव नोटा विरुद्ध बीजेपी में तब्दील हो गया था। अब ये तो 04 जून को मतगणना वाले दिन ही पता चलेगा कि कांग्रेस के नोटा अभियान को कितना जन समर्थन मिलता है।
Related Posts
May 5, 2021 आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, पीएम मोदी के वैज्ञानिक सलाहकार ने किया आगाह
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार (Principal Scientific […]
March 21, 2023 दशहरा मैदान पर 22 से 30 मार्च तक मनाया जाएगा ‘सबके राम’ जन्मोत्सव
श्री श्री रविशंकर, पं. प्रदीप मिश्रा एवं महंत राजू दास सहित अनेक हस्तियां करेंगी […]
May 18, 2023 बस – ट्रॉले की भिडंत में पांच यात्रियों की मौत, कई घायल
उज्जैन - मक्सी रोड पर हुआ हादसा।
इंदौर : शाजापुर में मक्सी-उज्जैन मार्ग पर बुधवार […]
December 11, 2020 हम अपने अधिकारों के प्रति हों जागरूक- जोशी
इंदौर : हमें अपने अधिकारों के प्रति चैतन्य और जागरुक रहने के साथ जानकार रहने की भी […]
September 23, 2021 महँगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर 25 सितंबर को कांग्रेस का धरना- प्रदर्शन
इंदौर : 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक शहर कांग्रेस द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन […]
March 19, 2025 आईएमए को मिली पहली महिला अध्यक्ष
डॉ कविता बापट वर्ष 2026--27 के लिए सर्वानुमति से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित।
स्त्री […]
September 10, 2022 महापौर की मौजूदगी में पूरे विधि विधान के साथ किया गया गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
निगम की कन्वेयर बेल्ट, हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नई तकनीक से हुआ विसर्जन।
इंदौर : महापौर […]