हवन, अभिषेक, महाआरती, 56 भोग के हुए आयोजन।
बड़ी संख्या में भक्तों ने किए शनिदेव के दिव्य दर्शन।
इन्दौर : उषा नगर स्थित गजासीन शनि धाम पर शनि जयंती का उत्सव धूमधाम से मनाया गया । प्रातः शनिदेव का पवित्र सरोवर नदियों के जल व तिल तेल से अभिषेक किया गया। बाद में प्रातः 8 बजे से पंचकुंडीय शनि शांति, शनि कृपा प्राप्ति यज्ञ प्रारंभ हुआ, यज्ञ में शनिदेव के बीज मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः की आहुतियां भक्तों द्वारा दी गई ।
दोपहर 12 बजे से ढोल नगाड़े, शंख ध्वनि के साथ राष्ट्र संत महामंडलेश्वर दादू महाराज के सान्निध्य में प्रभु शनिदेव की जन्म आरती की गई।
उज्जैन से विशेष रूप से प्रभु शनिदेव के लिए पंचमेवा की माला लाई गई जिसे पहनाकर प्रभु का विशेष श्रृंगार किया गया ।
शनिदेव को 56 भोग लगाया गया वहीं मंदिर को पुष्प वाटिका से सजाया गया । मंदिर परिसर में प्रातः काल से भक्तों का तांता लगा रहा । इन्दौर से विशेष भक्त द्वारा चांदी के छत्र शनिदेव व हनुमान जी को चढ़ाए गए ।
इस अवसर पर इंदौर महानगर संभाग आयुक्त दीपक सिंह, एडिशनल डीसीपी अरविंद तिवारी, विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, दुबई से विशेष रूप से जन्मोत्सव में पधारे पीयूष व्यास परिवार सहित, बीजेपी नेता पूर्व पार्षद दीपिका कमलेश नाचन, संघ से ईश्वर हिंदुजा, पार्षद हरप्रीत कौर लूथरा सहित कई श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
Related Posts
September 19, 2021 भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत की नई कार्यकारिणी गठित, रामप्रसाद सूर्या अध्यक्ष, रमेश दांगी महामंत्री चुने गए
इंदौर : भारतीय किसान संघ मालवा प्रान्त का अधिवेशन मांई मंगेशकर सभागृह में राष्ट्रीय […]
June 11, 2020 अनलॉक में सुधर रहे इंदौर के हालात, डेढ़ फीसदी पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा इंदौर : आशंका के विपरीत अनलॉक पीरियड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। […]
September 2, 2023 मोबाइल लूट व चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
चोरी व लूट के 5 मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
मोबाइल फोन स्नैचिंग […]
February 5, 2023 विकसित अर्थव्यवस्था की बुनियाद रखने वाला बजट है – गोपाल कृष्ण
यह बजट वर्ष 2023 -24 का नहीं बल्कि देश के लिए अगले 25 से 50 साल हेतु विकसित […]
October 3, 2024 इंदौर रीजनल डेवलपमेंट प्लान की निविदा पर आईडीए बोर्ड लेगा फैसला
प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक में प्लान तैयार करने की निविदा प्रस्तुत होगी।
इंदौर […]
January 10, 2021 10 दिन चलेगा श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान, घर- घर जाकर एकत्रित की जाएगी सहयोग राशि
इंदौर : अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर में हर हिन्दू परिवार की सहभागिता […]
March 14, 2021 28 जून से शुरू होगी बाबा अमरनाथ की यात्रा, प्रतिदिन 10 हजार यात्री कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
नई दिल्ली : बाबा अमरनाथ की यात्रा की तिथि घोषित कर दी गई है। यात्रा 28 जून से प्रारम्भ […]