लखनऊ.यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज के मीराबाई गेस्ट हाउस के पास कर्नाटक कैडर के IAS अनुराग तिवारी का शव संदिग्ध हालात में मिला है. बताया जा रहा है कि अनुराग तिवारी सुबह किसी काम से बाहर निकले थे. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से यूपी के बहराइच के रहने वाले 2007 बैच के IAS अफसर अनुराग तिवारी कर्नाटक में सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट में तैनात थे. बताया जा रहा है कि उनके पारिवारिक संबंध ठीक नहीं थे. इस वजह से वह अक्सर डिप्रेशन में रहते थे. हालांकि, मौत की किन वजहों से हुई है, ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है. पुलिस जांच जारी है.
बताते चलें कि पिछले साल दिसंबर में यूपी कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव दुबे ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह से यह कदम उठाया था. इस बात का जिक्र उन्होंने अपने सुसाइड नोट में भी किया था. उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस और कई गंभीर दर्दनाक स्वास्थ्य समस्याएं थीं.
Related Posts
January 9, 2020 2 लाख 86 हजार ने नहीं भरा रिटर्न..! इंदौर : आयकर विभाग ने मप्र- छत्तीसगढ़ रीजन में वर्ष 2019-20 के लिए मिले लक्ष्य का 45 […]
March 25, 2023 शिक्षा का उपयोग स्वयं के साथ देश और समाज की उन्नति के लिए भी करें – राज्यपाल श्री पटेल
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सम्पन्न।
इंदौर : राज्यपाल मंगू भाई […]
July 10, 2022 सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में प्रारंभ हुआ गुरुपूर्णिमा उत्सव
60 विद्यार्थियों को किया गया छात्रवृत्ति का वितरण।
इंदौर : विद्यार्थी का प्रथम […]
May 6, 2023 सिंधिया समर्थकों के खिलाफ मुखर हुए शेखावत
सिंधिया समर्थक मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप।
राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह […]
August 3, 2022 बुलेट बाइक रैली का इंदौर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत
इंदौर : आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में चल रहे आजादी का […]
June 15, 2021 एएसपी के साथ मारपीट करने वाले कांस्टेबलों के खिलाफ मामला दर्ज
भोपाल : राजधानी भोपाल में पुलिस रेडियो के एडिशनल एसपी डीएम शाक्य के साथ मारपीट एवं […]
July 3, 2021 200 करोड़ की लागत से बनेगा देवी अहिल्याबाई का भव्य स्मारक, सीएम शिवराज ने किया ऐलान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, […]