फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने पर हुई कार्रवाई।
इंदौर : फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के विरूद्ध जिला प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में पलासिया चौराहा स्थित सांघी मोटर्स के शोरूम और वर्कशॉप को जिला प्रशासन की टीम ने सील कर दिया।
सांघी मोटर्स सहित तीन संस्था सील।
एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि सोमवार देर रात सांघी मोटर्स की वर्कशॉप में आग लग गई थी, जिसमें कई गाडियां जल गई। उक्त संस्थान द्वारा अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किये जाने पर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर संस्थान को सील करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने पर आनंद बाजार चौराहा स्थित रेफल टावर्स और पलासिया स्थित रिदम कॉरपोरेट बिल्डिंग को भी सील कर सभी ऑफिस खाली कराए गए हैं।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी व्यावसायिक संस्थान फायर सेफ्टी के सभी आवश्यक सामग्री प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान कमियां पायी जाती है तो संबंधित संस्थानों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
August 25, 2024 केंद्र सरकार ने एकीकृत पेंशन योजना को दी मंजूरी
01 अप्रैल 2025 से होगी लागू।
नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में […]
May 9, 2022 बीजेपी नगर अध्यक्ष के बतौर 2 वर्ष पूरे होने पर रणदिवे का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव […]
October 13, 2020 प्रवासी पक्षी हैं कमलनाथ, चुनाव बाद दिल्ली उड़ जाएंगे- नरोत्तम
भोपाल : 28 विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों के चलते आरोप- प्रत्यारोप और वार- […]
July 12, 2022 11 से 17 अगस्त तक हर घर में फहराया जाएगा तिरंगा
भारतीय ध्वज संहिता 2002 के प्रावधानों का किया जाएगा पालन।
इंदौर : आजादी के अमृत […]
January 13, 2021 इंदौर जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए किए गए हैं व्यापक इंतजाम, 8 अस्पताल किए गए चिन्हित
इंदौर : बीते 10 माह से पूरी दुनिया को परेशान करने वाले कोरोना वायरस की उल्टी गिनती […]
March 6, 2017 बीजापुर में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में 2 जवान शहीद… छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मिरचुर थाना क्षेत्र का मामला
बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर […]
July 19, 2022 दो घंटे देरी से रवाना हुई अवंतिका, पुरी एक्सप्रेस निरस्त
इंदौर : दाहोद के समीप डिरेल हुई मालगाड़ी के 16 वैगन हटाकर ट्रैक पर रेल यातायात बहाल […]