इंदौर : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी वायनाड की सीट छोड़ने जा रहे हैं। वे रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वायनाड से उपचुनाव में प्रियंका गांधी कांग्रेस की प्रत्याशी होंगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस बात की पुष्टि की है। बताया जाता है कि सोमवार शाम खड़गे के निवास पर सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा की मीटिंग हुई। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल भी मीटिंग में मौजूद थे। इस दौरान चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया की राहुल गांधी रायबरेली सीट पर बने रहेंगे और वायनाड सीट से इस्तीफा दे देंगे। उनकी जगह प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी।
बता दें कि राहुल गांधी ने वायनाड के साथ रायबरेली से भी लोकसभा चुनाव लडा था और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। नियमानुसार वे किसी एक ही सीट से सांसद रह सकते हैं।इसके चलते उन्होंने वायनाड सीट छोड़ने का फैसला लिया।