इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाली शातिर चोरों की बाग टाण्डा की गैंग को थाना भँवरकुआं व नगरीय जोन-4 की पुलिस टीम ने गिरफ्त में लिया है। वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों से इन्दौर शहर व देहात से चोरी किए गए ढाई दर्जन दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।
गिरोह के पकडे गए बदमाशों के नाम 1- विजय सिंह पिता जाम सिंह उम्र 20 साल निवासी ग्राम पिपरी तहसील कुक्षी जिला धार,
2- सुरेश मण्डलोई पिता रतन सिंह उम्र 19 साल निवासी ग्राम कुरजेता तहसील कुक्षी जिला धार, 3- संजय मीणा पिता हिंदू मीणा उम्र 19 साल जाति भील निवासी नहाबेल तहसील कुक्षी जिला धार और 4- दिनेश जमरा पिता मडिया जमरा उम्र 19 साल जाति भिलाला निवासी 19 साल निवासी ग्राम पिपरी तहसील कुक्षी थाना बाग जिला धार होना बताए गए।
पकडे गये आरोपियों से कड़ी पूछताछ करने पर उन्होंने इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं अन्य स्थानों से 30 दो पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया, जिन्हें उनकी निशानदेही पर जब्त किया गया। पकड़े गए बदमाशों से गिरोह के अन्य सदस्यों और की गई वाहन चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
October 26, 2020 शिवराज की नसीहत, आत्मचिंतन करें कमलनाथ
भोपाल : राहुल लोधी के कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने के बाद दिए गए कमलनाथ के बयान पर […]
February 14, 2023 हवन और महाप्रसादी के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का समापन
तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर परिसर में आयोजित की गई थी सात दिवसीय भागवत कथा
इंदौर: […]
October 11, 2020 429 नए मरीज पाए गए संक्रमित, 7 की हुई मौत
इंदौर : विभिन्न माध्यमों से लगातार यह प्रचारित किया जा रहा है कि सावधानी रखकर ही कोरोना […]
May 31, 2020 संक्रमित रहते बच्चे को जन्म देने वाली महिला और शिशु को ठीक होने पर उपहार व पुष्प वर्षा कर दी गई विदाई इंदौर : कोरोना को हराकर आगे बढ़ने का सिलसिला सतत् जारी है। शनिवार को अरविंदो हॉस्पिटल […]
October 30, 2023 कैलाश विजयवर्गीय ने बनाया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के विकास का रोड मैप
4700 करोड रुपए में प्रदेश का नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बनेगा क्षेत्र 01
इंदौर : भाजपा […]
May 20, 2019 देश- प्रदेश में बम्पर वोटिंग, किसको होगा लाभ…? इंदौर: रविवार को सातवे और अंतिम चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का दौर […]
February 4, 2021 न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव का सम्मान कर दी गई भावभीनी विदाई
इंदौर : गुरुवार को महाधिवक्ता कार्यालय पर उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक […]