इंदौर लाकर की जा रही पूछताछ।
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और पिस्टल बरामद।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 30 घंटे के अंदर भोपाल से किया गिरफ्तार।
इंदौर : थाना एम.जी. रोड़ के उषा फाटक मोहल्ले में दिनांक 22-23 जून 2024 रात लगभग 02.00 बजे बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की दो आरोपियों अर्जुन फतरोड़ व पीयूष फतरोड़ द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोनू कल्याणे की राजनैतिक व सामाजिक रूप से सक्रियता के कारण इस हत्या से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को इंदौर लाकर कोर्ट में पेश किया गया और पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया।
डीसीपी जोन-3 पंकज पाण्डेय ने बताया कि पुलिस टीमों के अथक प्रयास से घटना के 30 घंटे के अंदर दोनों आरोपी अर्जुन फतरोड़ व पीयूष फतरोड़ को भोपाल के आईएसबीटी के बाहर से पकड़ा गया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकिल टीवीएस राइडर व तलाशी पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई है।
दोनों आरोपी मृतक के पड़ोस में ही रहते थे व आपस में मामा-भांजे का रिश्ता भी है। प्रारंभिक पूछताछ में आपसी विवाद और रंजिश की बात सामने आई है। इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।
पुलिस कमिश्नर इंदौर ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमों को 30,000/-रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
Related Posts
March 13, 2022 इंदौर- गोंदिया फ्लाइट का केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने वर्चुअली किया शुभारंभ, नियमित होगा संचालन
इंदौर : केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर को एक ओर नई […]
May 29, 2020 अरविंदो से सौ से ज्यादा मरीज कोरोना पर विजय पाकर हुए डिस्चार्ज इंदौर : कोरोना संक्रमण पर पूरीतरह नियंत्रण पाने में वक़्त लग सकता है लेकिन ये नामुमकिन […]
March 5, 2023 प्रकृति का संरक्षण हर इंसान का कर्तव्य – रणदिवे
बीजेपी नेताओं ने पौधरोपण कर मनाया सीएम शिवराज का जन्मदिन
इंदौर : मध्यप्रदेश के […]
April 27, 2024 इंदौर – हावड़ा – इंदौर व बांद्रा – बरौनी – बांद्रा स्पेशल ट्रेनों का संचालन
इंदौर : ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ को समायोजित करने के […]
June 20, 2025 नगर निगम का उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल भ्रष्टाचार के आरोप में नौकरी से बर्खास्त
आय से अधिक संपत्ति का खुलासा होने पर निगमायुक्त ने की कार्रवाई।
इंदौर : ईओडब्ल्यू की […]
January 27, 2025 2030 तक इंदौर की जीडीपी 02.70 लाख करोड़ रुपए तक ले जाने का ब्लूप्रिंट तैयार
सांसद शंकर लालवानी ने उद्योगपतियों के साथ ब्लूप्रिंट पर चर्चा की, 5 प्रमुख सेक्टर्स से […]
August 19, 2022 कैलाश विजयवर्गीय ने आस्था वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ बांटी रक्षाबंधन, जन्माष्टमी की खुशियां
इंदौर : आमतौर पर ये कहा जाता है की राजनीति समाजसेवा का माध्यम है। हालांकि 90 फीसदी से […]