इंदौर : विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 78 में विकसित सिटी फॉरेस्ट परियोजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। पिछले वर्ष 2023 में, आईडीए ने सिटी फॉरेस्ट 78 अरण्य में 7500 पौधों का मियावाकी पद्धति से रोपण किया था। आज, इन पौधों ने सफलता पूर्वक पल्लवित होकर पूरे क्षेत्र को हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य से भर दिया है।
मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आर.पी.अहिरवार ने बतया कि
मियावाकी पद्धति के तहत पौधों की देखभाल हेतु पूरे 12 महीने का समय लगता है।सिचाई,निंदाई, गुडाई के साथ प्रति 3 माह में खाद और कीटनाशक का छिड़काव निरंतर जारी रहने वाली मेंटेनेंस की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण भाग रहा ।सिटी फॉरेस्ट 78 अरण्य के 28,350 वर्ग फुट क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से सघन वृक्षारोपण किया गया था।
जिसके अंतर्गत नीम, बड़,
पीपल,करंज,सीताफल,आँवला,कचनार जामुन जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधो को शामिल किया गया था। मियावाकी की विशेषता बताते हुए सीईओ अहिरवार ने बताया कि इसमें पौधे तेजी से बढ़ते हैं और शीघ्र ही एक घने जंगल का रूप धारण कर लेते हैं।
उन्होंने बताया कि -इस वर्ष टीपीएस 5 में 6 गार्डन, टीपीएस 8 के 2 गार्डन, टीपीएस 3 के 2 गार्डन तथा स्कीम नंबर 71 के ग्रीन बेल्ट में मियावाकी पद्धति द्वारा सघन पौधरोपण की योजना को सम्पन्न किया गया हैं।
Related Posts
July 6, 2019 कमलनाथ सरकार के लिए भारी है आगामी एक माह- गोपाल भार्गव इंदौर: मप्र में कमलनाथ सरकार को 7 माह पूरे हो गए हैं पर एक भी वादा इस सरकार ने पूरा नहीं […]
December 21, 2021 पूर्व विधायक गोपी नेमा ने बीजेपी प्रशिक्षण वर्ग में दिया मार्गदर्शन
इंदौर : नगर के भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन प्रथम सत्र का दीप प्रज्वलित कर पूर्व […]
November 23, 2022 शिवपुराण कथा के बैनर – पोस्टर हटाए जाने पर बनीं हंगामें की स्थिति
विधायक शुक्ला के समर्थकों ने निगम की कार्रवाई का किया विरोध।
वरिष्ठ नेता कृपाशंकर […]
August 5, 2024 सीसीएमएस सिस्टम के तहत लैपटॉप और मोबाइल से कंट्रोल होगी शहर की स्ट्रीट लाइट्स
मंत्री, महापौर, सांसद और विधायक ने देखा स्काडा सिस्टम का लाइव डेमोंसट्रेशन।
सीसीएमएस […]
November 28, 2023 विश्व जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे महापौर भार्गव
वायु गुणवत्ता में सुधार और लोकल क्लाइमेट एक्शन में इंदौर के योगदान पर देंगे […]
February 13, 2022 प्रेस्टीज प्रबन्ध संस्थान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस 19 फरवरी से
इंदौर : प्रेस्टीज प्रबंध एवं शोध संस्थान, इंदौर द्वारा “असिमिलेटिंग दी ट्रांसफॉर्मेशन […]
October 8, 2019 कारगिल युद्ध के हीरो मेजर सिंह ने स्टूडेंट्स में जगाया चुनौतियों से जूझने का जज्बा इंदौर : कारगिल युद्ध के हीरो रहे मेजर डीपी सिंह ने एमराल्ड हाइट्स में आयोजित 51 वी राउंड […]