इंदौर। शहर के बियाबानी चौराहे पर रोड में बाधक बन रही दरगाह को शिफ्ट करने का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। एक हिंदू संगठन के माध्यम से इसे लेकर जनहित याचिका दायर की गई है जिसमें इसे सरकारी जमीन पर शिफ्ट किए जाने को चुनौती दी गई है।हाल ही में बियाबानी क्षेत्र में बनी दरगाह को सेवालय अस्पताल के पास खाली जमीन पर शिफ्ट किया गया था। दरगाह हटाने से पहले ही वहां गड्डा तैयार कर लिया गया था। इसे शिफ्ट करने का कारण यह बताया गया था कि दरगाह की वजह से बियाबानी चौराहे पर अक्सर जाम की स्थिति बनती थी। इसे लेकर हिंदू जागरण मंच के संजय भाटिया की ओर से दायर जनहित याचिका में इस बात पर सवाल उठाया गया है कि किसी धार्मिक स्थल को सरकारी जमीन पर कैसे शिफ्ट किया जा सकता हैं। इसके अलावा कुछ अन्य बिंदु भी याचिका में है। याचिका पर इसी सप्ताह सुनवाई हो सकती है।
Related Posts
June 27, 2025 करोड़ों रुपयों के घोटाले का मुख्य आरोपी नवनीत गर्ग गिरफ्तार
तीसरी बार भी जमानत की कोशिश हुई नाकाम।
महू पुलिस ने नौलखा स्थित कार्यालय से पकड़ा, […]
May 3, 2023 डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए जरूरी कदम उठाएं
मुख्यमंत्री ने सभागआयुक्त और जिला कलेक्टर्स से की बात।
किसी भी हालत में प्रभावित न […]
May 21, 2024 भारतीय संस्कृति में भगवान श्रीकृष्ण पर्यावरण के सबसे बड़े संरक्षक : श्रीवास्तव
'साहित्य में पर्यावरण का वैज्ञानिक अध्ययन' शोध ग्रंथ विमर्श।
इंदौर : साझा संसार […]
June 24, 2017 अवकाश के दिन भी खुली रहेगी मंडी, मंडी बोर्ड से निर्देश जारी भोपाल- सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। बारिश को देखते हुए मंडी बोर्ड ने […]
January 4, 2022 डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश बाणगंगा पुलिस की गिरफ्त में आए, पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद
इंदौर : थाना बाणगंगा पुलिस ने , 05 हथियार बंद बदमाशों को भागीरथपुरा क्षेत्र के घर में […]
August 30, 2023 बीजेपी नगर अध्यक्ष ने गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की कटौती करने पर पीएम मोदी का जताया आभार
उज्ज्वला योजना के सिलेंडर पर मिलेगी 400 रुपए की सब्सिडी।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी […]
September 23, 2021 सांसद लालवानी ने बड़ा गणपति से टोरी कॉर्नर क्षेत्र का दौरा, लोगों की परेशानियों का लिया जायजा
इंदौर : बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण में मकान- दुकानों के बाधक हिस्से हटाने […]