इंदौर : धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बावजूद देश और प्रदेश में गरीब वर्ग के लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाना बदस्तूर जारी है। ऐसे ही एक मामले में महू के थाना बडगोंदा पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर एक महिला सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है।
बताया जाता है कि महू के बडगोंदा थाना क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से गरीब वर्ग के हिंदू परिवारों को पैसे, घर का राशन देकर व नौकरी का प्रलोवन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। हिंदू संगठनों से जुड़े गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने एक घर पर दबिश देकर 1 महिला सहित 6 लोगों को बंदी बनाया जो वहां प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करवाने का काम कर रहे थे। बदले में उन्हें बड़ी राशि, अच्छी नौकरी, मुफ्त शिक्षा और इलाज का प्रलोभन दिया जा रहा था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भिजवा दिया गया।
Related Posts
June 27, 2022 मप्र टीम के रणजी चैंपियन बनने का इंदौर में जमकर मनाया गया जश्न
इंदौर : मुंबई जैसी मजबूत टीम को शिकस्त देकर मप्र टीम के पहली बार रणजी चैंपियन बनने का […]
June 7, 2021 18+ के लिए भी राज्यों को मुफ्त टीका उपलब्ध कराएगी केंद्र सरकार, 80 करोड़ लोगों को दीपावली तक मिलेगा मुफ्त राशन- पीएम मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्र के नाम दिए अपने संबोधन में […]
June 23, 2021 उमड़ीखेड़ा में बनेगा इको टूरिज्म पार्क, रालामंडल में शुरू होगी नाइट सफारी
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट के आग्रह पर बुधवार को वल्लभ भवन में वन मंत्री […]
September 12, 2021 कलाकार बिरादरी ने किया जयंत भिसे का आत्मीय सम्मान
इंदौर : उस्ताद अल्लाउद्दीन खां संगीत व कला अकादमी, मप्र का निदेशक नियुक्त किए जाने पर […]
February 23, 2022 शासकीय कर्मियों को ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ जमानती वारंट
इंदौर : अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पवन जैन द्वारा शासकीय कर्मचारियों को […]
March 16, 2024 मप्र की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में होगा मतदान
लोकसभा निर्वाचन-2024
प्रदेश में प्रभावशील हुई आदर्श आचरण आचार संहिता।
इंदौर : […]
August 7, 2022 ग्राहक पंचायत के रोजगार मेले को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
इंदौर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत इंदौर के बैनर तले दो दिवसीय रोजगार प्रोत्साहन मेले का […]