इंदौर : आजाद नगर मुसाखेड़ी इलाके के पीटीसी में रहने वाली महिला सूबेदार ने शुक्रवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि वह मानसिक रूप से परेशान थी। बीते एक साल से उसका इलाज चल रहा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए एम वाय एच भिजवाया। टीआई नीरज मेंढा के मुताबिक महिला सूबेदार नेहा(32)पति ओमशरण ने सातवें माले से कूदकर अपनी जान दी। बताया जाता कि अलसुबह वह अपने फ्लेट से निकली और दूसरी इमारत में चली गई। जिसमें सातवें माले पर जाकर छलांग लगा दी। यहां तैनात पुलिस गार्ड ने उन्हें देखा और अफसरों को जानकारी दी।
नेहा की मौत के मामले में डिप्रेशन की बात सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक उनके परिवार में 4 साल का बेटा और आठ माह की बेटी है। पति पेशे से टीचर है। वह काफी दिनों से काम को लेकर तनाव में चल रही थी। उनका एक साल से इलाज चलने की बात भी सामने आई है।
नेहा मूल रूप से नीमच की रहने वाली है। 2015 में वह पुलिस डिपार्टमेंट में आई थी। इसके बाद से वह पीटीसी में ही काम कर रही थी। आजाद नगर पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।
Related Posts
May 17, 2023 जिम संचालकों के लिए आईएमए इंदौर ने आयोजित किया सीपीआर प्रशिक्षण शिविर
प्रत्येक रविवार आम नागरिक भी ले सकेंगे सीपीआर का प्रशिक्षण।
इंदौर : जिम्नेशियम में […]
February 16, 2021 कोरोना संक्रमण का पलटवार, 90 के पार हुए नए संक्रमित मरीज, प्रशासन हुआ अलर्ट
इंदौर : कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन में लापरवाही बरतने का नतीजा सामने आ रहा है। कोरोना […]
August 16, 2026 स्कूली बच्चों के बीच पहुंचे आकाश विजयवर्गीय, किया ध्वजारोहण
इंदौर :, देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ग्रीनलैंड उच्चतर […]
September 13, 2022 वार्ड 42 में गंदगी व कचरा पाए जाने पर किया गया स्पॉट फाइन
इन्दौर : निगमआयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान के तहत किए […]
August 10, 2020 रिकॉर्ड सैम्पलिंग, रिकॉर्ड टेस्टिंग, हजारों पेंडिंग, संक्रमण दो सौ पार…! इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एकाएक इतने सक्रिय हो गए हैं कि सैंपलिंग और […]
February 27, 2025 मंत्री सिलावट ने गुटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजन कर किया जलाभिषेक।
मंत्री ने बचपन के दिनों को किया याद , मेले में ख़रीदे खट्टे - मीठे बेर।
महाशिवरात्रि […]
December 15, 2022 51 हजार दीपकों से जगमगाया रणजीत हनुमान मंदिर का परिसर
भजनों के भक्तिरस में देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु।
इंदौर : कीर्तन की है रात, रणजीत […]