रिवॉल्वर की सफाई करते समय गोली चलने से हुए थे घायल।
अब खतरे से बाहर हैं गोविंदा।
मुंबई : मशहूर अभिनेता गोविंदा के पैर में लगी गोली डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाल दी है। गोविंदा मंगलवार तड़के अपनी ही रिवॉल्वर की सफाई के दौरान गोली चलने से घायल हो गए थे। उनके पैर में गोली लगी थी। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी।अब वे खतरे से बाहर हैं।
अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने कहा आप सभी और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद से गोली निकाल दी गई है। मैं डॉक्टरों और आपका शुक्रिया अदा करता हूं कि आपने मुझे अपनी प्रार्थनाओं में शामिल रखा। गोविंदा के मैनेजर ने बताया कि डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वे अभी 2-3 दिन तक अस्पताल में ही रहेंगे।
गोविंदा के साथ हुई इस घटना की जानकारी सामने आते ही उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे।लोग उनकी सलामती के लिए दुआ और प्रार्थना कर रहे थे।
उधर महाराष्ट्र पुलिस भी गोविंदा को लगी गोली के मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को ये बात हजम नहीं हो रही की अभिनेता और पूर्व सांसद को उनकी खुद की लापरवाही से गोली लगी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
May 31, 2020 हारेगा कोरोना : 55 नए मरीज, 176 हुए डिस्चार्ज..! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले शहर में लगातार सामने आ रहे हैं, हालांकि शनिवार को अच्छी […]
April 3, 2017 एक्शन में योगी: अखिलेश की फोटो वाले 60 लाख राशन कार्ड कैंसल जब भी कोई नई सरकार आती है तो वो पुरानी सरकार की सभी तस्वीरें, स्मारक हटाने का काम शुरू […]
November 5, 2024 छावनी अनाज मंडी में दीपावली मिलन समारोह संपन्न
श्रीनाथजी को अर्पित किए 56 भोग, की गई महाआरती।
मुहूर्त के किए गए सौदे।
इंदौर : […]
February 1, 2019 विपक्ष को चुनावी रणनीति बदलने पर मजबूर करेगा ये बजट इंदौर: मोदी सरकार का आखरी बजट आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। प्रभारी […]
June 14, 2021 कैलाश विजयवर्गीय ने किया लोगों में उत्साह का संचार करनेवाले गीत ‘हम रोशनी कर जाएंगे’ का लोकार्पण
इन्दौर : कोरोना की भयावहता से अवसाद में डूब रहे लोगों में उत्साह का संचार करने के लिए […]
March 23, 2022 फ़ोटो- वीडियोग्राफी स्पर्धा में भाग लेने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
इंदौर : मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी प्रतियोगिता […]
February 2, 2022 16 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
इंदौर : 16 साल से फरार स्थाई वारण्टी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने बन्दी बनाया है। पकड़ा गया […]