रिवॉल्वर की सफाई करते समय गोली चलने से हुए थे घायल।
अब खतरे से बाहर हैं गोविंदा।
मुंबई : मशहूर अभिनेता गोविंदा के पैर में लगी गोली डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाल दी है। गोविंदा मंगलवार तड़के अपनी ही रिवॉल्वर की सफाई के दौरान गोली चलने से घायल हो गए थे। उनके पैर में गोली लगी थी। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाल दी।अब वे खतरे से बाहर हैं।
अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा ने कहा आप सभी और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद से गोली निकाल दी गई है। मैं डॉक्टरों और आपका शुक्रिया अदा करता हूं कि आपने मुझे अपनी प्रार्थनाओं में शामिल रखा। गोविंदा के मैनेजर ने बताया कि डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वे अभी 2-3 दिन तक अस्पताल में ही रहेंगे।
गोविंदा के साथ हुई इस घटना की जानकारी सामने आते ही उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे।लोग उनकी सलामती के लिए दुआ और प्रार्थना कर रहे थे।
उधर महाराष्ट्र पुलिस भी गोविंदा को लगी गोली के मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को ये बात हजम नहीं हो रही की अभिनेता और पूर्व सांसद को उनकी खुद की लापरवाही से गोली लगी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
March 1, 2021 मेंदोला के नाराज होने से गुप्ता ने किया इनकार, सतत संपर्क में होने का किया दावा
इंदौर : बीजेपी की प्रदेश चुनाव संचालन समिति में प्रदेश सह संयोजक बनाए गए विधायक रमेश […]
June 27, 2025 राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम का काला बैग जलवाने वाला बिल्डर ग्वालियर से पकड़ाया
इंदौर : चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में नित नए खुलासे तो हो ही रहे हैं। शिलॉन्ग पुलिस […]
December 22, 2023 सरकारी मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई गई दुकानें, मकान व फैक्ट्री पर चला बुलडोजर
अवैध कब्जाधारियों से 52 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की बेशकीमती शासकीय जमीन कराई गई […]
January 25, 2023 टीबी निर्मूलन के लिए निक्षय मित्र योजना का हिस्सा बनें सक्षम लोग
गुरुदेव रविशंकर ने टीबी जागरूकता को लेकर ऑनलाइन कार्यक्रम में की अपील।
टीबी मरीजों […]
December 16, 2021 दत्त जयंती महोत्सव के तहत कीर्तन के जरिए सुनाई गई 1971 के युद्ध की विजय गाथा
इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडल, महाराष्ट्र समाज और तरुण मंच राजेन्द्र नगर द्वारा आयोजित […]
January 10, 2023 भारत सबसे तेज गति से आर्थिक उन्नति करने वाला देश – निर्मला सीतारमण
दुनिया की हर कार में कोई न कोई पुर्जा भारत का है।
अमेरिका के बाद है सबसे बड़ा दवा […]
January 3, 2025 पीथमपुर में आग में झुलसे युवकों से मंत्री विजयवर्गीय ने की मुलाकात
यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर में जलाने की कवायद के विरोध में किया था आत्मदाह का […]