एटीएम बदलकर लोगों के साथ करते थे लूट व ठगी।
इंदौर : एटीएम बदलकर लोगों के साथ ठगी व लूट करनेवाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर बदमाशों को लसूडिया पुलिस ने बंदी बनाया है। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि राज्यों के साथ इंदौर के थाना लसूडिया क्षेत्र में भी लूट व ठगी करना स्वीकार किया है।आरोपियों के कब्जे से फरियादियों से लूटे गए दो एटीएम कार्ड सहित विभिन्न बैंकों के कुल 57 एटीएम कार्ड और एटीएम कार्ड से निकाले गए ₹25 हजार नकद व अपराध में प्रयोग की मोटरसाइकिल, कुल मश्रुका 1लाख रुपये पुलिस ने जब्त किया है।
मुखबिर की सूचना पर सयाजी होटल के सामने यूनियन बैंक स्थित एटीएम के पास से पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम रामलोचन पांडे उम्र 28 साल निवासी बहुरिया कर्करा जिला सतना मध्य प्रदेश एवं नागेंद्र पांडे उम्र 32 साल निवासी चक्रम डाटा भदोही जिला उत्तर प्रदेश होना बताया। आरोपियों ने पूर्व में लसूडिया थाना क्षेत्र में महिला से लूट एवं एक फरियादी से एटीएम बदलकर ठगी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने पूछताछ में इसी प्रकार की घटनाएं उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि क्षेत्रों में भी करना स्वीकार किया ।
आरोपियों को थाना लसूडिया के अपराधों में गिरफ्तार कर आगे पूछताछ की जा रही है ।
Related Posts
December 3, 2021 डकैती की योजना बनाते 7 बदमाश धराए, विभिन्न वारदातों में उड़ाया लाखों का माल व हथियार जब्त
इंदौर : डकैती की योजना बनाते हुए 7 हथियारबंद बदमाशों को सिमरोल पुलिस ने बन्दी बनाया है। […]
January 9, 2022 प्रदेश की आधी आबादी के साथ धोखाधड़ी के लिए माफी मांगे कांग्रेस- बीजेपी ने की मांग
इंदौर : पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर कांग्रेस द्वारा अदालत का दरवाजा खटखटाए जाने से प्रदेश […]
July 31, 2024 जन सहयोग से चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय का होगा जीर्णोद्धार
जीर्णोद्धार की तैयार की गई कार्ययोजना, साढ़े आठ करोड़ रूपए होंगे खर्च।
इंदौर : […]
August 15, 2023 इंदौर प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई आजादी की 77 वी वर्षगांठ
ध्वजारोहण के बाद सभी मीडियाकर्मियों ने एक - दूसरे को दी स्वतंत्रता दिवस की […]
July 8, 2023 अमरनाथ यात्रा का लोगो, एंथम, एप और वेबसाइट की गई लॉन्च
इंदौर के स्टार्ट अप स्वाहा को मिला है यह टर्न की प्रोजेक्ट ।
जम्मू : जम्मू कश्मीर के […]
May 9, 2021 229 नर्सों का चयन कर सौंपे गए नियुक्ति पत्र, स्टाफ की कमीं होगी दूर
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड समय में नर्सों की […]
May 28, 2023 राष्ट्र की सुरक्षा नीति के पितामह थे वीर सावरकर
कांग्रेस में शामिल होने का न्योता सावरकर ने ठुकरा दिया था।
कुशल रणनीतिकार और […]