एटीएम बदलकर लोगों के साथ करते थे लूट व ठगी।
इंदौर : एटीएम बदलकर लोगों के साथ ठगी व लूट करनेवाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर बदमाशों को लसूडिया पुलिस ने बंदी बनाया है। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि राज्यों के साथ इंदौर के थाना लसूडिया क्षेत्र में भी लूट व ठगी करना स्वीकार किया है।आरोपियों के कब्जे से फरियादियों से लूटे गए दो एटीएम कार्ड सहित विभिन्न बैंकों के कुल 57 एटीएम कार्ड और एटीएम कार्ड से निकाले गए ₹25 हजार नकद व अपराध में प्रयोग की मोटरसाइकिल, कुल मश्रुका 1लाख रुपये पुलिस ने जब्त किया है।
मुखबिर की सूचना पर सयाजी होटल के सामने यूनियन बैंक स्थित एटीएम के पास से पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम रामलोचन पांडे उम्र 28 साल निवासी बहुरिया कर्करा जिला सतना मध्य प्रदेश एवं नागेंद्र पांडे उम्र 32 साल निवासी चक्रम डाटा भदोही जिला उत्तर प्रदेश होना बताया। आरोपियों ने पूर्व में लसूडिया थाना क्षेत्र में महिला से लूट एवं एक फरियादी से एटीएम बदलकर ठगी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने पूछताछ में इसी प्रकार की घटनाएं उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि क्षेत्रों में भी करना स्वीकार किया ।
आरोपियों को थाना लसूडिया के अपराधों में गिरफ्तार कर आगे पूछताछ की जा रही है ।
Related Posts
July 25, 2023 श्रावण और अधिक मास में शिव व श्रीहरि की आराधना से होती है मनोवांछित फल की प्राप्ति
कहते हैं, मनुष्य योनि अत्यंत दुर्लभ है। इस योनि में ईश्वर की कृपा मिल जाए तो जीवन […]
September 13, 2021 एटीएम मशीनों से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग पकड़ाई। कबूली 3 दर्जन से अधिक वारदातें
इंदौर : एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली अन्तर्राज्यीय […]
August 1, 2021 मेडिकल में आरक्षण के मोदी सरकार के फैसले पर कप्तान सिंह सोलंकी ने खड़े किए सवाल
भोपाल : भाजपा के दिग्गज नेता, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने दो ट्वीट करके […]
November 15, 2020 कम्प्यूटर बाबा के खिलाफ एरोड्रम थाने में और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज
इंदौर : एरोड्रम थाने में अम्बिकापुरी एक्सटेंशन निवासी राजेश खत्री पिता रामप्रकाश खत्री […]
December 16, 2021 आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया केसरीनंदन हनुमान का प्राण प्रतिष्ठा समारोह, गाजे- बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा
इंदौर : श्री कृष्ण एवेन्यू फेज 3 के रहवासियों ने राम भक्त हनुमान प्राण प्रतिष्ठा […]
October 29, 2021 जियो और गूगल का ऐलान, 1999 रुपए के डाउन पेमेंट पर मिलेगा जियो फोन नेक्स्ट,
नई दिल्ली : जियो और गूगल ने ऐलान किया है कि दोनों कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से डिजाइन […]
October 1, 2023 प्रदेश के हर जरूरतमंद दिव्यांग को दी जाएगी रेट्रोफिटिंग स्कूटी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री चौहान ने रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित डायलिसिस, सिकल सेल एवं थैलेसीमिया […]