इंदौर को देश की सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी के अवॉर्ड से राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

  
Last Updated:  September 27, 2023 " 11:10 pm"

इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड कॉन्टेस्ट 2022 में विभिन्न श्रेणी में इंदौर ने प्राप्त किए 07 पुरस्कार।

देश की स्मार्ट सिटी में प्रथम स्थान के साथ ही अर्बन एनवायरनमेंट, वाटर, सैनिटेशन एवं अन्य श्रेणी में मिला प्रथम स्थान।

महापौर ने शहर के नागरिकों को समर्पित किए सभी अवॉर्ड और दिया धन्यवाद।

इंदौर : शहर में स्वच्छता के साथ ही इंदौर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम द्वारा किए गए कार्यो के परिणाम स्वरूप बुधवार को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर को देश की सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का अवॉर्ड प्रदान किया। ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड समारोह में राष्ट्रपति के हाथों महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर इलैयाराजा टी, निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह और स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह ने सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी का अवॉर्ड प्राप्त किया। इंदौर को इसके साथ अर्बन एनवायरनमेंट, वाटर, सैनिटेशन एवं अन्य श्रेणी में प्रथम स्थान एवं 3 अन्य श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर भी सम्मानित किया गया। प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व केंद्रीय शहरी आवास और विकास मंत्री हरदीप पुरी भी इस दौरान मौजूद रहे।

इंदौर के नागरिकों के समन्वित प्रयासों का प्रतिफल हैं अवॉर्ड।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी सहित सात अवॉर्ड इंदौर को मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में प्राप्त यह पुरस्कार इंदौर के प्रत्येक नागरिक द्वारा किए गए सम्मिलित प्रयासों का प्रतिफ़ल है।उन्होंने नागरिकों को ये अवॉर्ड मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इंदौर को ये मिले अवॉर्ड:-

इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्टेस्ट 2022 की जारी रैंकिंग में मध्य प्रदेश को प्रथम स्थान के साथ इंदौर शहर देश में प्रथम स्थान पर रहा।

सैनिटेशन

प्रथम स्थान इंदौर

(गोवर्धन बायो सीएनजी प्लांट हेतु)

अर्बन एनवायरनमेंट

प्रथम स्थान इंदौर

(एयर क्वालिटी इंप्रूवमेंट इन इंदौर, अहिल्या वर्टिकल गार्डन हेतु)

वाटर

प्रथम स्थान इंदौर।

(सरस्वती एवं कान्ह नदी प्रोजेक्ट- संकल्प,
रेनवाटर हार्वेस्टिंग वाटर + 2 वाटर सरप्लस।
रेजुएशन आफ लेक्स वेल्स एंड स्टेप वेल्स ऑफ़ इंदौर)

इकोनामी

द्वितीय स्थान इंदौर

(वैल्यू कैप्चर फाइनेंसिंग हेतु)

बिल्ड एनवायरनमेंट

द्वितीय स्थान इंदौर

(रिवरफ्रंट डेवलपमेंट हेतु)

कॉविड इनोवेशन।

द्वितीय स्थान इंदौर।

(कोविड-19 रिस्पांस)

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *