इंदौर : कोरोना संक्रमण के खत्म होते प्रकोप को देखते हुए समूचा प्रदेश और शहर अनलॉक कर दिया गया है लेकिन कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस ने सरकार की चिता जरूर बढ़ाई है। हालांकि प्रदेश में इसके केस फिलहाल सिंगल डिजिट में ही हैं। बात इंदौर की करें तो कोरोना संक्रमण लगभग खत्म होने की कगार पर है। डेल्टा प्लस का कोई मामला यहां नहीं मिला है और टीकाकरण अभियान यहां तेजी से चल रहा है, ऐसे में कहा जा सकता है कि इंदौर फिलहाल सेफ जोन में है पर सतर्कता व सावधानी रखना बेहद जरूरी है।
6 नए संक्रमित मिले।
जिले में रविवार को 4078 आरटी पीसीआर व 3074 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9223 की टेस्टिंग की गई। 9211 निगेटिव पाए गए। 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 6 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 17 लाख 85 हजार 082 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई है। 1 लाख 52 हजार 827 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से 99 फीसदी रिकवर हो गए हैं।
23 किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को 23 मरीज डिस्चार्ज किए गए।इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 51 हजार 313 मरीज कोरोना को परास्त करने में कामयाब रहे हैं। अस्पतालों में अब केवल 124 मरीजों का इलाज चल रहा है।
कोई नई मौत दर्ज नहीं।
राहत की बात ये भी है कि दो दिनों से कोरोना संक्रमण से कोई नई मौत दर्ज नहीं हुई है। अबतक कोरोना से हुई मौतों का सरकारी आंकड़ा 1390 है।
Related Posts
November 9, 2021 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का कार्यपालन यंत्री 50 हजार रु. रिश्वत लेते गिरफ्तार
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने एक ही दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए […]
June 29, 2021 पंचायत चुनाव में भी उम्मीदवारों की जानकारी हो सार्वजनिक, सूचना आयुक्त के निर्देश
इंदौर : मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने ऐतिहासिक फैसला देते […]
January 17, 2019 केबल विवाद में हत्या की आशंका, आरोपियों पर इनाम घोषित इंदौर: बुधवार देर शाम व्यवसायी संदीप अग्रवाल उर्फ तेली की गोली मारकर की गई हत्या के […]
November 18, 2022 अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो रिक्शाओं के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त
एक सप्ताह में ऐसे ऑटो रिक्शाओं पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश
जबलपुर : सड़कों पर बिना […]
September 17, 2021 पीएम मोदी के जन्मदिन पर मल्हाराश्रम स्कूल परिसर में किया गया पौधारोपण, दिव्यांगों को भेंट की गई ट्राइसायकिलें
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधानसभा-3 के वार्ड 57 […]
October 14, 2022 विमानतल विस्तार में बिजासन मंदिर मार्ग बंद करने के फैसले का भक्त मंडल ने किया विरोध
इंदौर : विमानतल से लगे शहर के प्राचीन धर्मस्थल बिजासन टेकरी का 200 साल से अधिक पुराना […]
May 8, 2023 ना ना कहते बहुत कुछ बोल गए सत्तन गुरु
शिव-सत्तन मिलन: मुलाकात हुई, क्या बात हुई, ये बात किसी से ना कहना
इंदौर (कीर्ति […]