बस में सवार थे नेपाल निवासी 100 यात्री।
समय रहते यात्रियों को बस से उतर लिए जाने से नहीं हुई कोई जनहानि।
यात्रियों की मदद के लिए पहुंचे आरएसएस के स्वयंसेवक ।
देवास : महाराष्ट्र के पुणे से उत्तर प्रदेश के बलिया जा रही ओवरलोड यात्री बस क्रमांक यूपी 81 बीटी 6685 का टायर रविवार अल सुबह करीब 5.15 बजे मक्सी बायपास पर फट गया। टायर फटने के बाद बस में आग लगने से अफरा – तफरी मच गई। राहगीरों ने वक्त रहते यात्रियों को बस से नीचे उतार लिया।इससे कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन बस और अधिकांश यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर बीएनपी थाने से पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और एक घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू लिया।
बताया जाता है कि बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे जो ज्यादातर नेपाल के थे। बस के सभी यात्रियों को पुलिस ने अन्य बस, लोडिंग वाहन, मैजिक वाहन से पास के निजी गार्डन में ठहराया।
आरएसएस के स्वयंसेवकों ने कराया भोजन।
बस हादसे की सूचना मिलने पर संघ के स्वयंसेवक यात्रियों की सहायता के लिए पहुंच गए।उन्होंने गार्डन में ठहराए है यात्रियों के लिए भोजन का इंतजाम किया। उन्होंने यात्रियों की अन्य जरूरतों की भी पूर्ति की।
बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि बस ट्रेवल्स के शिवपुरी निवासी मालिक से बात हुई है उसने दूसरी बस का इंतजाम करने का भरोसा दिया है। आग से किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है।
Related Posts
February 2, 2025 देश को आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनाने वाला बजट : सलूजा
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने मोदी सरकार 3.0 के संसद में पेश किए […]
July 31, 2021 आबकारी विभाग की कार्रवाई में तीन लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार दूसरे दिन भी प्रभावी […]
March 31, 2021 जबलपुर में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर दुराचार और ब्लैकमेलिंग के आरोप में प्रकरण दर्ज
जबलपुर : भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष राजेश उर्फ़ सोनू श्रीवास्तव पर दुष्कर्म का […]
September 4, 2021 क्लस्टर विकास से उद्यम और रोजगार की संभावनाओं को मिलेगा बढावा
इंदौर : मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा शुक्रवार को […]
January 28, 2021 सांसद लालवानी ने पीपल्दा और तिल्लौर खुर्द में करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण
इंदौर : सांसद लालवानी ने बुधवार को ग्राम तिल्लौर खुर्द में 3.25 करोड़ की लागत से बनने […]
January 21, 2025 खुले में लघुशंका करना एसआई को पड़ा महंगा, डीसीपी ने किया निलंबित
इंदौर : खुले में लघुशंका करना एक एसआई को महंगा पड़ा। उक्त एसआई को डीसीपी ने सस्पेंड कर […]
June 14, 2024 नारी की सहनशीलता, संयम और दृढ़ता की अनूठी दास्तां है नानीबाई के मायरे की कथा
अंबिकापुरी स्थित खाटू श्याम धाम के वार्षिकोत्सव में महायज्ञ जारी।
खाटू श्याम अखाड़े […]