फूलों के कारोबार की आड़ में किया जा रहा था अमानक पॉलिथीन की थैलियों का विक्रय।
गोदाम किया गया सील।
निगम ने छापा मार कार्रवाई कर 100 किलो पॉलिथीन पकड़ी, गोदाम किया सील।
इंदौर : हरसिद्धि पर फूलों की दुकान की आड़ में पॉलिथीन की थैली का कारोबार चल रहा था।सूचना मिलने पर नगर निगम के अमले ने गोदाम पर छापा मार कर 100 किलो पॉलिथीन की थैलियां जब्त की। इस गोदाम को सील कर दिया गया है।
नगर निगम के अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि
सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि हरसिद्धि मंदिर के पीछे फूल की दुकान के व्यापारी द्वारा थोड़ी ही दूरी पर एक गोदाम से पॉलिथीन की थैलियों का विक्रय किया जाता है। इस गोदाम से हर दिन 300 किलो से ज्यादा पॉलिथीन की थैली बेची जाती है। यह जानकारी मिलते ही निगम के स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया की टीम ने उक्त गोदाम पर छापा मार कार्रवाई की। इस गोदाम का संचालक रिंकी मौके से फरार हो गया। निगम के अमले ने गोदाम खुलवाकर वहां से 100 किलो पॉलिथीन की थैलियां जब्त की। इस गोदाम को सील कर दिया गया है।
Related Posts
June 2, 2022 देवास कलेक्टर शुक्ला को मानव अधिकार आयोग ने किया तलब
भोपाल : मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा चार अलग-अलग मामलों में कलेक्टर देवास […]
December 7, 2021 13 दिसम्बर को ‘दिव्य काशी- भव्य काशी’ कार्यक्रम का बीजेपी मण्डल स्तर पर होगा लाइव प्रसारण
इन्दौर : बीजेपी संगठन के आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय […]
March 20, 2020 कमलनाथ ने अपनी सरकार के पतन के लिए बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा भोपाल : बीते दो सप्ताह से चल रहे सियासी ड्रामें का अंत सीएम कमलनाथ के इस्तीफे और […]
July 7, 2024 किंग एडवर्ड मेडिकल स्कूल भवन के जीर्णोद्धार के लिए मंत्री सिलावट ने की पहल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल से जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने व्यक्तिगत भेंट कर भवन के लिए […]
June 2, 2021 जेल में डाले गए ठेले सब्जी वालों के परिजनों से मिले शुक्ला- बाकलीवाल, राशन व आर्थिक मदद मुहैया कराई
इंदौर : मंगलवार को इंदौर अनलॉक होते ही,प्रशासन का डंडा भी अनलॉक हो गया। पहला डंडा गरीब […]
December 26, 2018 मिशन- 2019, बीजेपी ने 17 राज्यों में नियुक्त किये लोकसभा प्रभारी नई दिल्ली: मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी […]
December 13, 2024 इंदौर में संघ का घोष वादन कार्यक्रम 03 जनवरी को..
संघ प्रमुख मोहन भागवत देंगे मार्गदर्शन।
15 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों की रहेगी […]