आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम, पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप।
गुजरात से परिजनों के साथ नानी के घर आई थी बच्ची।
इंदौर : बीजलपुर क्षेत्र की शिव सागर कॉलोनी से 2 दिन पूर्व लापता मासूम बच्ची शव समीप स्थित नाले में कचरे के ढेर से बरामद हुआ। मृत बच्ची, माता-पिता के साथ नानी के घर शादी समारोह में शामिल होने गुजरात से इंदौर आई थी।
लापता होने के बाद से ही परिजन और पुलिस बच्ची की तलाश कर रहे थे। सोशल मीडिया पर भी बच्ची की तस्वीर और जानकारी साझा कर उसे ढूंढने में मदद की गुहार लगाई गई थी। बच्ची को तलाशने के दौरान पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद ली थी, डॉग स्क्वॉड भी इसी नाले के पास पुलिस टीम को लेकर पहुंचा था। सोमवार को नाले के पास कचरे से बच्ची का शव बरामद हुआ तो शोकाकुल परिजन आक्रोशित हो उठे।उन्होंने मेनरोड पर चक्काजाम करते हुए पुलिस व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बच्ची को ढूंढने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बच्ची को ढूंढने में पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई, जबकि पुलिस का कहना था कि नाले किनारे काफी तलाश के बाद निगम से जेसीबी मंगवाकर कचरा हटवाया गया तब जाकर बच्ची की लाश बरामद हुई।परिजनों व पड़ोसियों ने यह भी आशंका जताई की बच्ची की हत्या कर नाले किनारे फेंका गया। मामले की पूरी जांच का भरोसा दिए जाने के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Related Posts
August 21, 2023 सानंद मराठी नाट्य स्पर्धा में नाट्य भारती के नाटक रा+धा को मिला प्रथम पुरस्कार
इंदौर : सानंद न्यास द्वारा आयोजित मराठी नाट्य स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार […]
October 31, 2023 इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की […]
December 22, 2021 सीएम शिवराज ने ‘हॉकी का प्रकाश’ पुस्तक का किया विमोचन, इंदौर में एस्ट्रो टर्फ की कमीं शीघ्र दूर करने का दिया भरोसा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रकाश हॉकी क्लब इंदौर के सदस्यों ने विधानसभा […]
December 4, 2019 जानलेवा हमले के तीन सह आरोपियों को 7- 7 साल की सजा इंदौर : जानलेवा हमले के 3 सह आरोपियों को अदालत ने दोषी करार देते हुए 7-7 वर्ष के कारावास […]
May 6, 2022 आदर्श रहा है लोकसभा अध्यक्ष के बतौर सुमित्रा ताई का कार्यकाल – गडकरी
ताई के लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पर लिखित पुस्तक का विमोचन।
इंदौर : लगातार […]
December 3, 2021 बारिश ने पातालपानी में कार्यक्रम पर फेरा पानी, अब नेहरू स्टेडियम में होगा टंट्या मामा स्मृति समारोह
इंदौर : मौसम के बिगड़े मिजाज और बारिश के चलते टंट्या मामा बलिदान दिवस पर 4 दिसंबर को […]
February 17, 2021 रथ पर सवार होकर दर्शन देने निकले बाबा खाटू श्याम, भक्तों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
इंदौर : मालवीय नगर स्थित श्री खाटू श्याम राम निराले हनुमान मंदिर एवं खाटू श्याम सेवक […]