इंदौर : असत्य पर सत्य की विजय के पर्व विजयादशमी (दशहरा) पर मंगलवार को आरएसएस ने प्रतिवर्षानुसार इस बार भी शहर के विभिन्न स्थानों से पथ संचलन निकाले। तीस से अधिक स्थानों से निकाले गए इन पथ संचलनों में हजारों सवयंसेवक शामिल हुए। हाथों में लाठी लिए और निधारित गणवेश पहनें ये स्वयंसेवक, घोष वाहिनी के बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाते चल रहे थे। कतारबद्ध होकर चल रहे इन स्वयंसेवकों का अनुशासन देखते ही बन रहा था। पथ संचलनों का जगह- जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
कैलाशजी सहित बीजेपी नेता भी हुए शामिल।
संघ के पथ संचलन में बीजेपी के तमाम छोटे- बड़े नेताओं ने भी भाग लिया। नंदानगर क्षेत्र से निकले पथ संचलन में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और उनके समर्थकों ने निर्धारित गणवेश पहनकर शिरकत की।
‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ की दिलाई शपथ।
पथ संचलन के पूर्व सभी स्थानों पर स्वयंसेवकों को ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ का संकल्प पूरा करने की शपथ दिलाई गई। आपको बता दें कि सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर केंद्र सरकार अगले वर्ष 1 जनवरी से रोक लगाने जा रही है। उसे लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए स्वयंसेवकों को भी शपथ दिलाई गई।
Related Posts
January 10, 2022 पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के खिलाफ बीजेपी ने बनाई मानव श्रृंखला, चन्नी सरकार को ठहराया जिम्मेदार
इंदौर : यूपी, पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। ऐसे में […]
November 6, 2023 लाडली बहनों को 07 तारीख को शगुन भेज देगी प्रदेश सरकार
जनसंपर्क के दौरान माता - बहनों से बोले मेंदोला।
इंदौर : भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला […]
February 26, 2022 वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : राष्ट्र सूर्य, स्वातन्त्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की 56वीं पुण्यतिथि के अवसर […]
October 18, 2022 पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी बीसीसीआई के अध्यक्ष चुने गए
मुंबई: BCCI को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है।वर्ष 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य […]
October 9, 2023 दिगंबर जैन समाज ने मनाया सामूहिक क्षमावाणी पर्व
सभी समाज क्षमावाणी पर्व से प्रेरणा लें : विजयवर्गीय
इन्दौर : भाजपा के राष्ट्रीय […]
April 27, 2020 इंदौर में कोरोना संक्रमित 31 नए मरीज मिले, 12 सौ के पार पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कभी कम तो कभी ज्यादा […]
April 6, 2019 सूरज को अर्ध्य देकर की गई भारतीय नववर्ष की अगवानी इंदौर: कला- संस्कृति की नगरी इंदौर में भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2076 का स्वागत उत्साह […]