इंदौर : संस्कार भारती मालवा प्रांत के बैनर तले मालवा और निमाड़ के लगभग आठ शहरों में बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कलाकारों ने कैनवास पर तुलिका चलाकर अपना आक्रोश जताया। इंदौर के राजबाड़ा स्थित उद्यान परिसर में लगभग 75 चित्रकारों ने एकत्रित होकर बांग्लादेश में घटित होने वाली घटनाओं पर चित्रों के माध्यम से अपनी नाराजगी जताई। चित्रों में सशक्त भारत- सशक्त हिंदू और वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश चरितार्थ करते हुए कलाकृतियों के जरिये अपनी भावनाएं व्यक्त की।
मुख्य अतिथि के बतौर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट देवेंद्र शर्मा उपस्थित थे संस्कार भारती मालवा प्रांत की चित्रकला विधा संयोजक श्रीमती शुभा वैद्य
ने बताया कि शहर भर से लगभग सभी वरिष्ठ चित्रकार एवं छात्रों ने इस आयोजन में भाग लिया। जल्द ही सारे प्रांत के चित्रों की प्रदर्शनी इंदौर में एक समारोह में लगाई जाएगी आयोजन में शहर भर के गणमान्य नागरिक कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए
उपस्थित हुए। मुख्य रूप से संस्कार भारती मालवा प्रांत के महामंत्री सारंग लासुरकर, इंदौर महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश मोतीवाले, संस्कार भारती इंदौर के चित्रकला विधा से धीरेन्द्र मांडगे और श्रीमती रचना शेवगेकर उपस्थित थे।उक्त जानकारी इंदौर जिले के महामंत्री सुधीर सुभेदार ने दी।
Related Posts
April 20, 2021 जन सहयोग से निर्मित मप्र के सबसे बड़े कोविड केअर सेंटर का जल्द होगा शुभारम्भ, पहले चरण में 600 बिस्तरों की होगी व्यवस्था
इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुये मामलों को ध्यान में रखते हुए मरीजों के लिए पर्याप्त […]
August 4, 2021 डॉ. स्याल को मप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनाया
इंदौर : मध्य प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने डॉ. शैलेंद्र स्याल को इंदौर ग्रामीण […]
December 15, 2018 सुरीले गीतों से सजी सुरीली उड़ान। संस्था सुरीली उड़ान के बैनर तले सदाबहार गीतों से सजी महफ़िल ' तू छुपी है कहाँ'' प्रीतमलाल […]
April 3, 2025 एमआर – 12 पर 06 लेन ही बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज
इंदौर : संभागायुक्त कार्यालय में आईडीए की योजना टीपीएस 08 स्थित मुख्य मार्ग एम.आर. 12 […]
August 13, 2023 मनुष्य की कमजोरियों को उजागर करता नाटक ययाति का सफल मंचन
सानंद मराठी नाट्य स्पर्धा में कठिन विषय को मंचित करने का सफल प्रयास किया निर्देशक […]
January 3, 2022 टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की पिकनिक में सदस्यों ने बढ़- चढ़कर की शिरकत, देशी खेलों का उठाया लुत्फ
इंदौर : हमेशा टेक्सेशन, ऑडिट, टैक्स प्लानिंग तथा कंसल्टेंसी में उलझे रहने वाले टैक्स […]
June 29, 2021 आईडीए के बजट में शहर के विकास का रोडमैप, पांच ब्रिज सहित कई विकास कार्यों को दिया जाएगा अंजाम
इंदौर : आईडीए बोर्ड ने वर्ष 2021-2022 का बजट पारित कर दिया है। 524 करोड़ रुपए के इस बजट […]