महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में दस दिवसीय गणेशोत्सव में प्रतिदिन सुबह-शाम होगा पूजन।
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में शनिवार को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में केशर मिश्रित गौदुग्ध से 211 विद्वान भूदेवों द्वारा गणपति अथर्वशीर्ष के 2100 पाठ कर 11 हजार लड्डुओं से सहस्त्रार्चन किया गया। विद्याधाम पर रिद्धि-सिद्धि, तुष्टि-पुष्टि, श्री-लाभ, आमोद-प्रमोद एवं सवारी मूषक सहित गणेशजी का पूरा परिवार विराजित है। दस दिवसीय गणेशोत्सव में यहां प्रतिदिन सुबह षोडशोपचार पूजन, अभिषेक के साथ गणपति अथर्वशीर्ष के 121 पाठ तथा लड्डु एवं मोदक से सहस्त्रार्चन आराधना होगी।
आश्रम परिवार के पं. दिनेश शर्मा, यदुनंदन माहेश्वरी एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर आचार्य पं. राजेश शर्मा द्वारा अपने सहयोगी विद्वानों के साथ गणेश मंदिर में केशर मिश्रित गौदुग्ध से अभिषेक किया गया। ग्यारह यजमानों की ओर से इस अवसर पर 11 हजार लड्डुओं का भोग भी सहस्त्रार्चन के माध्यम से लगाया गया। दोपहर में 12 बजे जन्मोत्सव आरती संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गणेशोत्सव में यहां प्रतिदिन सुबह षोडशोपचार पूजन, अभिषेक के साथ गणपति अथर्वशीर्ष के 121 पाठ तथा विभिन्न किस्म के लड्डू एवं मोदक से सहस्त्रार्चन आराधना होगी। संध्या को विशेष श्रृंगार दर्शन, लड्डू एवं मोदक भोग अर्पण के बाद महाआरती भी होगी।
Related Posts
April 15, 2024 फरियादी के घर में घुसकर लूट की घटना कारित करने वाले दो रैपिडो वाहन चालक गिरफ्तार
इंदौर : रैपिडो वाहन चालकों द्वारा की गई लूट की घटना का खुलासा करते हुए लसूडिया पुलिस ने […]
August 15, 2022 हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने किया ध्वजारोहण
इंदौर : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर […]
April 11, 2024 निशा बांगरे के बदले सुर, अब वापस लौटना चाहती हैं सरकारी सेवा में..!
कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दिया था इस्तीफा।
कांग्रेस ने नहीं दिया था […]
September 1, 2024 विधायक गोलू शुक्ला ने तीन हजार से अधिक मातृ शक्तियों को करवाए बाबा महाकाल के दर्शन
इंदौर : विधानसभा- 3 के वार्ड 56,57,60 की 3100 से अधिक मातृशक्तियो ने विधायक गोलु शुक्ला […]
August 1, 2020 राम मंदिर निर्माण में पितरेश्वर हनुमान न्यास की ओर से भेंट की जाएगी चांदी की शिला इंदौर : श्री पितरेश्वर हनुमान न्यास (पितृ पर्वत) की ओर से राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन […]
January 16, 2022 उर्दू ड्रामा फेस्टिवल में नाटक ‘राम इमाम- ए- हिन्द, नाज- ए- हिन्द राम’ को मिला जबरदस्त प्रतिसाद
इंदौर : संस्कृति मंत्रालय की उर्दू अकादमी के उर्दू ड्रामा फ़ेस्टिवल में पहली बार इंदौर […]
March 6, 2023 शूटिंग के दौरान चोट लगने से घायल हुए महानायक अमिताभ बच्चन
हैदराबाद में कर रहे थे एक फिल्म की शूटिंग।
एक्शन सीन फिल्माते हुए पसलियों में लगी […]