महापौर ने किया शहर की प्रमुख नदी के घाटों का अवलोकन।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को इंदौर की प्रमुख नदियों और घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर के जल स्रोतों—नदी, तालाब, कुएँ, बावड़ी—का संरक्षण और सफाई करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। घाटों को सुंदर बनाना, सीवरेज-ड्रेनेज के पानी को नदी में जाने से रोकना और गाद निकालने का कार्य नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दौरान जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू, अपर आयुक्त रोहित सीसोनिया और नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सरस्वती नदी पर नौका विहार।
नदियों के निरीक्षण के बाद महापौर भार्गव ने बताया कि अमितेश नगर स्थित सरस्वती नदी में नाव चलाने की योजना बनाई गई है। गणगौर घाट और कृष्णपुरा घाट को नए स्वरूप में तैयार किया जाएगा।
पुराने घाटों को संवारकर यहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।
महापौर भार्गव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के तहत 100 से अधिक बावड़ियों को पुनर्जीवित किया गया है।
महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा अनुरूप इंदौर में छठ पूजा के लिए तीन नए घाट बनाने का कार्य नगर निगम तत्परता से करेगा।
महापौर ने कहा कि नदियों की सफाई और संरक्षण एक बड़ी चुनौती है, जिसके लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है।
Related Posts
June 26, 2019 एडीजी से मिले बीजेपी नेता, निगम परिषद में हंगामें के आरोपियों पर की जल्द कार्रवाई की मांग इंदौर: बीती 13 जून को निगम परिषद बजट सम्मेलन में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने […]
May 16, 2024 विभूति खंडेलवाल ने परिवार और खंडेलवाल समाज का बढ़ाया गौरव
सीबीएसई 10वी बोर्ड में वेदांश इंटरनेशनल में बनीं टॉपर ।
इंदौर : समाजसेवी एडवोकेट […]
January 13, 2017 टाटा संंस के 150 साल के इतिहास में पहली बार गैर पारसी चेयरमैन होंगे एन चंद्रशेखरन नई दिल्ली: टीसीएस (टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेज़) के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर नटराजन […]
January 9, 2019 किसान संसद में खेती- किसानी से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा। इंदौर: भगतसिंह दीवाने ब्रिगेड के बैनर तले 'किसान संसद' का आयोजन 13 जनवरी को किया जा रहा […]
February 13, 2021 माधवराव सिंधिया की प्रतिमा विस्थापन को ज्योतिरादित्य की हरी झंडी, जल्द पूरा होगा ब्रिज का काम
इंदौर : गुरुवार को इंदौर आए सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बंगाली चौराहा स्थित स्व. […]
August 2, 2021 प्री स्लॉट बुकिंग के जरिए 2 अगस्त को लगाए जाएंगे 43 हजार डोज
इंदौर : जिले में सोमवार 2 अगस्त 2021 को कोविशील्ड का प्रथम एवं द्वितीय डोज और कोवैक्सीन […]
December 8, 2024 कैनरीज आर्ट गैलरी में सजी 32 कलाकारों की कलाकृतियों की नुमाइश
इंदौर : दो दिनी कला प्रदर्शनी, कला के रंग की शुरुवात क्रिएट स्टोरीज एनजीओ के बैनर तले […]