पारियारिक कलह में हत्या की वारदात को दिया अंजाम।
घटना के बाद ख़ुद भी तीसरी मंजिल से कूदा।
इंदौर : बरसों एक – दूसरे के साथ जिंदगी गुजारने के बाद बुढ़ापे में पता नहीं ऐसा क्या हुआ की 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की कैंची मारकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी बुजुर्ग खुद भी घर की छत से कूद गया, उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सिल्वर पैलेस कॉलोनी का है। यहां रहनेवाले 70 वर्षीय ताराचंद खत्री ने अपनी पत्नी 65 वर्षीय सीमा खत्री पर कैची से कई वार किए, जिससे महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ताराचंद ख़ुद भी अपने तीन मंजिला मकान की छत से नीचे कूद गया, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक लंबे समय से चल रहे पारिवारिक कलह एवं आरोपी पति की बिगड़ी मानसिक स्थिति को हत्या की वजह बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही एसीपी व टीआई अन्नपूर्णा, पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंच गए थे। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। आरोपी ताराचंद के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
Related Posts
September 30, 2021 देश के टॉप तीन राज्यों मप्र को लाना है लक्ष्य, एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव में बोले मंत्री दत्तीगांव
इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मध्यप्रदेश में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने […]
May 20, 2020 दिलीप शर्मा आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत इन्दौर : वरिष्ठ पत्रकार ( प्रदेश संपादक दैनिक ग्लोबल हेराल्ड ) दिलीप शर्मा को राष्ट्रीय […]
December 19, 2018 विवेक अग्रवाल से छीना नगरीय प्रशासन भोपाल: अभी मंत्रिमंडल का गठन भी नहीं हुआ है पर सीएम कमलनाथ वन मेन आर्मी की तरह धड़ाधड़ […]
January 13, 2023 वूमेंस वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर नियुक्त की गई सिंध्यानी पाटनी
इंदौर : मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की सहसचिव सिध्यानी पाटनी को बीसीसीआई ने वुमन्स […]
May 16, 2022 स्टेट प्रेस क्लब ने मीडियाकर्मियों के हक में बुलंद की आवाज, सीएम को लिखा पत्र
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर इंदौर […]
April 24, 2025 अमेरिकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने की आतंकी हमले की निंदा
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है अमेरिका : ट्रंप ।
इंदौर : […]
June 9, 2020 एक और डॉक्टर की कोरोना संक्रमण ने ली जान इंदौर : कोरोना के संक्रमण ने इंदौर में एक और डॉक्टर की जिंदगी छीन ली। कोरोना वारियर डॉ. […]