परिवारजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना।
मुख्यमंत्री यादव से मिलकर रो पड़े परिवारजन।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने भी स्व.नथानियल को अर्पित किए श्रद्धासुमन।
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृत इंदौर के स्व. सुशील नथानियल की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर शोकाकुल परिवारजनों से भी मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलते ही उनके परिजन फूट-फूट कर रो पड़े। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिजनों को दिलासा दिया और कहा कि दु:ख और शोक की इस घड़ी में न केवल प्रदेश अपितु पूरा देश उनके साथ है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सांसद विष्णु दत्त शर्मा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित इंदौर के जन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।
Related Posts
May 13, 2021 आपदा प्रबंधन समितियों की बैठक में बोले सिलावट, कोरोना से निपटने में सभी का सहयोग जरूरी
इंदौर : जिले में कोरोना से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इस […]
September 14, 2020 मीनाक्षी लेखी सहित 17 सांसद पाए गए पॉजिटिव नई दिल्ली : बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े, प्रवेश साहिब सिंह समेत 17 […]
March 10, 2023 खजराना फ्लाईओवर के निर्माण में बाधक पेड़ किए जाएंगे शिफ्ट
आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने दिए निर्देश।
फ्लाईओवर स्थल का किया निरीक्षण।
इंदौर : […]
November 19, 2019 नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हरकत करने वाले को 3 वर्ष का सश्रम कारावास इंदौर : नाबालिग किशोरी के साथ आपत्तिजनक हरकत करने वाले 23 वर्षीय आरोपी अरशद उर्फ आशु […]
November 26, 2021 राष्ट्र चिंतन वैचारिक संगोष्ठी में भाग लेने इंदौर आएंगे पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ,वर्तमान परिदृश्य में राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर रखेंगे विचार
इंदौर : आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्र चिंतन वैचारिक महाकुम्भ के नाम से […]
January 31, 2021 बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में नगरीय निकाय चुनाव सहित कई मुद्दों पर होगा मंथन
इंदौर: नवगठित बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की पहली कामकाजी बैठक रविवार को होने जा रही है। […]
September 8, 2024 इंदौर प्रेस क्लब में विराजित हुए मंगलमूर्ति, मीडियाकर्मियों ने किया पूजन व महाआरती
इंदौर : गणेश चतुर्थी के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब में भी पं. धीरेंद्र राजौरिया के […]