इंदौर : क्राइम ब्रांच ने विदेशों में चोरी एवं लूट के मोबाइल की तस्करी करने वाले दो शातिर आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
आरोपी चोरी व लूट के मोबाइल ले जाकर विदेशों में मुख्य आरोपी जितेन्द्र के माध्यम से (नेपाल और थाईलेंड) बेचते थे । आरोपी मंहगे मोबाइल फोन के लाँक तोडने में माहिर हैं। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।
पकड़े गए आरोपी अपराध शाखा व थाना रावजी बाजार इंदौर में पंजीबद्ध अपराध जिसमें एक आरोपी के घर से बडी संख्या में मोबाइल जब्त हुए थे, आरोपीगण अपराध पंजीबद्ध होने के दिनांक से ही लगातार फरार चल रहे थे।
आरोपियों के नाम (1) नारायण चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी मेघदूत नगर, थाना हीरानगर इन्दौर एवं (2) जैनुल शेख उर्फ अर्सलान उम्र 22 वर्ष निवासी भिश्ती मोहल्ला थाना सदर बाजार इन्दौर होना बताया गया।
आरोपियों के कब्जे से मौके पर महंगे चोरी व लूट के मोबाइल जब्त हुए। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी व लूट के मोबाइल फोन के लाँक तोडना, मोबाइल के पार्टस बदल कर मुख्य आरोपियों जितेन्द्र उर्फ जानी तथा मोहित उर्फ टिंकू के साथ मिलकर बेचना स्वीकार किया।
क्राइम ब्रांच द्वारा न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियो के कब्जे से और भी कई मंहगे मोबाइल फोन जब्त होने की संभावना है।
Related Posts
October 7, 2022 मुंबई से उज्जैन में आकर ठहरे दो युवकों से 4 किलो सोना बरामद
उज्जैन : क्राइम ब्रांच, उज्जैन ने दानीगेट क्षेत्र की अवंती पार्श्वनाथ होटल में ठहरे […]
September 8, 2024 सिद्ध विजय मंदिर में मारवाड़ी सेठ के रूप में श्रृंगारित किए गए भगवान श्री गणेश
मंदिर के चारों ओर मनोहारी विद्युत सज्जा- 11 विद्वानों ने समर्पित किये छप्पन भोग […]
April 17, 2021 निर्धारित दरों के अनुसार ही शुल्क वसूलें निजी अस्पताल, कलेक्टर ने दी हिदायत
इंदौर : शहर के नागरिकों, मीडिया एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए फीडबैक और सुझावों के […]
November 25, 2021 प्रभारी मंत्री मिश्रा ने की टंट्या मामा स्मृति समारोह की तैयारियों की समीक्षा, वंशज भी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
इंदौर : "देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद क्रांतिकारी टंट्या मामा के […]
August 16, 2024 इंदौर प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78 वा स्वतंत्रता दिवस
इंदौर : 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब में गुरुवार को मुख्य अतिथि के […]
March 22, 2019 अलगाववादी नेता यासीन मलिक के संगठन जेकेएलएफ पर लगाया बैन नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू- कश्मीर में बड़ा कदम उठाते हुए अलगाववादियों पर […]
August 2, 2020 पीड़िता से राखी बंधवाकर रक्षा का वचन देने की शर्त पर हाई कोर्ट ने आरोपी को दी जमानत इंदौर : हाई कोर्ट ने छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपी को अनूठी शर्त पर जमानत दी। है कोर्ट ने […]