आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है अमेरिका : ट्रंप ।
इंदौर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अमेरिका ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर एक पोस्ट कर बताया कि ट्रंप ने PM मोदी को फोन किया और पहलगाम हमले पर दु:ख जताते हुए पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की। इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए ट्रंप ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत इस कायरतापूर्ण और जघन्य आतंकवादी हमले के अपराधियों और इसमें शामिल लोगों को सबक सिखाने के लिए संकल्पित है. इन लोगों को न्याय के कटघरे तक जरूर पहुंचाया जाएगा।
भारत दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी पहलगाम में आतंकी हमले पर दु:ख व्यक्त किया है। जेडी वेंस ने कहा है कि उनकी पत्नी उषा और वे भारत के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं। इस भयावह हमले पर शोक जताते हुए हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।
Related Posts
May 27, 2021 मंत्री समूह की बैठक में प्रदेश को अनलॉक करने को लेकर लिए गए अहम निर्णय
भोपाल : प्रदेश में 1 जून से अनलॉक को लेकर मंत्री समूह की बैठक हुई। बैठक में अनलॉक को […]
September 8, 2021 मप्र की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहर को समेटे होगा नया मप्र भवन, सीएम ने किया अवलोकन
नई दिल्ली : नए मध्यप्रदेश भवन में मध्य प्रदेश की संस्कृति ,परंपराएं, मूल्य, आस्थाएं, […]
August 6, 2023 एक हजार करोड़ की लागत से मप्र के 34 रेलवे स्टेशनों का विस्तार
विकसित राष्ट्र की ओर कदम बढ़ा रहा है भारत : प्रधानमंत्री मोदी।
गत 9 वर्षों में रेलवे […]
January 7, 2022 पचास से अधिक अस्पतालों में आयुष्यमान कार्ड से होगा कोरोना का इलाज
इंदौर. कोरोना की तीसरी लहर और संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने 56 […]
January 19, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट की छात्रा सिद्धि यंग अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सिद्धि शर्मा को किया सम्मानित।
नोएडा में आयोजित […]
May 30, 2017 हरियाणा सरकार पत्रकारों को प्रति माह 10,000 रुपए पेंशन देंगी पंचकूला: यहां शनिवार को पत्रकार सम्मेलन में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पत्रकार […]
June 18, 2020 डीपीसी के लिए यूपीएससी को भेजा प्रस्ताव भोपाल : राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति का इंतजार कर रहे […]