देश की प्रगति पर केंद्रित छायाचित्र किए गए हैं प्रदर्शित।
देशभर से छाया चित्रकारों ने भेजे हैं अपने छायाचित्र।
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के अंतर्गत 20 से 23 जून तक राष्ट्रीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। ‘प्रगतिशील भारत’ विषय पर केंद्रित इस फ़ोटो प्रदर्शनी के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से फोटोग्राफरों ने प्रविष्टियां भेजी हैं।
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल एवं फ़ोटो प्रदर्शनी के संयोजक पुष्कर राज सोनी ने बताया कि भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के तहत नाथ मंदिर परिसर स्थित श्रीमंत महाराजा यशवंतराव होलकर सभागृह में आयोजित इस फ़ोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन गुरुवार, 20 जून को शाम 7:30 बजे होगा। प्रगतिशील भारत विषय पर केंद्रित इस फ़ोटो प्रदर्शनी के लिए इंदौर और मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों से ही नहीं अपितु बड़ौदा, मुंबई, उदयपुर, बेंगलुरु, साहिबाबाद आदि देश के विभिन्न हिस्सों से छात्रों, ख्यात फोटोग्राफरों, फोटो जर्नलिस्ट एवं युवा फोटोग्राफरों ने अपने छायाचित्र भेजे हैं। प्रदर्शनी में शामिल छायाचित्रों में से सर्वश्रेष्ठ चित्रों को कलात्मक दृष्टिकोण आदि मापदंडों से चुनकर सम्मानित किया जाएगा।
खारीवाल एवं सोनी ने बताया कि फ़ोटो प्रदर्शनी 23 जून तक प्रतिदिन प्रात: 10 से रात्रि 8 बजे तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।
Related Posts
October 17, 2020 डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को भी मान्यता देने पर विचार कर रही केंद्र सरकार
नई दिल्ली : भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि […]
March 15, 2022 सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी,शिवराज कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर
भोपाल : विधानसभा स्थित सभाकक्ष में सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को […]
July 19, 2022 दो घंटे देरी से रवाना हुई अवंतिका, पुरी एक्सप्रेस निरस्त
इंदौर : दाहोद के समीप डिरेल हुई मालगाड़ी के 16 वैगन हटाकर ट्रैक पर रेल यातायात बहाल […]
August 24, 2021 चूड़ीवाला पिटाई कांड में ओवैसी की एंट्री पर बीजेपी का पलटवार, मप्र में कानून का राज, तुष्टिकरण की दुकान कहीं और चलाएं ओवैसी
भोपाल : इंदौर में चूड़ीवाले की पिटाई के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बाद […]
October 11, 2020 किसानों को सिंचाई के लिए उपचारित पानी उपलब्ध कराएगा नगर निगम
इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने स्मार्ट सिटी के नेहरू पार्क ऑफिस में पीएचई के […]
July 23, 2025 अल्प वर्षा से जूझ रहे इंदौर जिले में अभी तक सिर्फ साढ़े सात इंच बारिश हुई दर्ज
इंदौर : अल्पवर्षा से जूझ रहे इंदौर में सोमवार को हुई लगभग पौन इंच बारिश राहत का सबब […]
June 27, 2020 लॉक डाउन पीरियड में सिर्फ ट्यूशन फीस ले सकते हैं स्कूल संचालक- कलेक्टर इंदौर : फीस को लेकर निजी स्कूल संचालकों द्वारा बनाए जा रहे दबाव की लगातार शिकायतें […]