इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक “38 कृष्ण व्हिला’ का मंचन आगामी दिनांक 14-15 मई 2022, को स्थानीय यू. सी. सी. आडिटोरियम (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, खंडवा रोड, इंदौर) में होगा।
सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबळे एवं मानद् सचिव जयंत भिसे ने बताया कि “पहचान का चेहरा या चेहरे की पहचान’ की गुत्थी सुलझाता है नाटक “38 कृष्ण व्हिला”। मराठी रंगमंच के सशक्त हस्ताक्षर के रूप में स्थापित डॉ. गिरीश ओक की अभिनेता तौर पर यह 50वीं नाट्यकृति है। अपनी अभिनय शैली से दर्शकों के दिलो पर राज करने वाले डॉ. गिरीश ओक ने अब तक एक से बढ़कर एक सुपरहिट, माइल स्टोन मराठी नाटकों में अभिनय कर स्वयं को सिद्ध किया है ।
मल्हार+रॉयल थिएटर निर्मित इस नाटक के कलाकार हैं डॉ. गिरीश ओक, डॉ. श्वेता पेंडसे, निर्देशक-विजय केंकरे, लेखिका डॉ. श्वेता पेंडसे, नेपथ्य-संदेश बेंद्रे, वेशभूषा-मंगल केंकरे, संगीत-अजित परब, प्रकाश- शीतल तळपदे, निर्माता-मिहिर गवळी , सह निर्माते-उत्कर्ष मेहता, ऋतुजा शिदम।
सानंद न्यास के श्री कुटुंबळे एवं श्री भिसे ने बताया कि नाटक “38 कृष्ण व्हिला’ का मंचन आगामी दि. 14 मई 2022, शनिवार को रामुभैय्या दाते समूह के लिए दोपहर 4 बजे व सायं. 7.30 बजे राहुल बारपुते समूह के लिए होगा। दि. 15 मई 2022, रविवार को मामा मुजुमदार समूह के लिए प्रातः 10 बजे, वसंत समूह के लिए दोपहर 4 बजे और बहार समूह के लिए शाम 7.30 बजे होगा।
Related Posts
February 25, 2021 इंदौर व भोपाल में नाइट कर्फ्यू को लेकर सरकार शुक्रवार को लेगी निर्णय
भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा […]
September 8, 2021 स्मार्ट कृषि मंडी सहित इंदौर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर सांसद लालवानी ने सीएम शिवराज से की चर्चा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इंदौर एयरपोर्ट आगमन पर सांसद शंकर लालवानी ने […]
March 24, 2020 आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख बढाकर 30 जून की गई नई दिल्ली : कोरोना महामारी के चलते कारोबार, उद्योग- धंधों और आम लोगों पर पड़ रहे विपरीत […]
February 12, 2025 अवैध रूप से संग्रहित 800 लूज कट्टे चावल और बड़ा ट्राला जब्त
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई।
इंदौर : कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग की […]
January 4, 2023 निर्मला देवी पाठक सर्वश्रेष्ठ यातायात प्रबंधन मित्र पुरस्कार से नवाजी गई कुसुम नवाल
यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा श्रीमती नवाल को 51 हजार रुपए, सम्मान पत्र व पुष्प गुच्छ […]
July 2, 2022 शुक्ला का सवाल, बीजेपी पार्षदों ने क्यों किया था निगम का बहिष्कार..?
ऐसा क्या हुआ था कि कैलाशजी को कहना पड़ा था कि मैं निगम की तरफ पैर करके भी नहीं सोता हूं […]
April 2, 2021 कोरोना संक्रमण के चलते मई- जून में होंगी विवि की परीक्षाएं
भोपाल : मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते […]