इंदौर : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-इंदौर के मध्य गाड़ी संख्या 01825/01826 ग्वालियर इंदौर ग्वालियर स्पेशल ट्रेन का परिचालन दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे के साथ किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 01825 ग्वालियर – इंदौर स्पेशल तत्काल प्रभाव से 11 मार्च तक तथा 16 एवं 17 मार्च, 2025 को ग्वालियर से 13.00 बजे चलकर अगले दिन 02.00 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन आएगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 01826 इंदौर – ग्वालियर स्पेशल तत्काल प्रभाव से 12 मार्च तक तथा 17 एवं 18 मार्च, 2025 को इंदौर से शाम 19.00 बजे चलकर अगले दिन 10.15 बजे ग्वालियर पहुँचेगी।
इस ट्रेन का दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाईनगर झांसी, ललितपुर, बीना, संत हिरदाराम नगर एवं उज्जैन रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 12 सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेगी।
ट्रेनों की अद्यतन सूचना की जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Related Posts
August 3, 2021 एमवायएच में महिला की डिलीवरी के दौरान बरती गई लापरवाही, नवजात के हाथ में हुआ फ्रेक्चर
इंदौर : एमवाय अस्पताल में एक महिला के साथ कथित रूप से वार्ड बॉय द्वारा छेड़छाड़ की घटना […]
May 4, 2020 इंदौर सहित तीन जिलों को छोड़कर प्रदेश में 5 मई से खुलेंगी शराब की दुकानें…! इंदौर : लॉकडाउन की मियाद 17 मई तक बढ़ाए जाने के बाद नई गाइडलाइन भी जारी की गई है। उसके […]
January 8, 2022 पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी ने दिया धरना, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का किया विरोध
इंदौर : पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में […]
January 2, 2022 अभिनेता विक्की कौशल व फ़िल्म निर्माता के खिलाफ़ शिकायत, नम्बर प्लेट के अवैध रूप से इस्तेमाल का आरोप
इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल […]
July 7, 2024 जिला अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य आगामी 08 माह में पूरा करें ..
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग का निरीक्षण कर, […]
November 15, 2019 असफलता से घबराएं नहीं छात्र- पवन सिन्हा इंदौर : प्रेस्टीज प्रबन्ध संस्थान के तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को […]
July 6, 2022 इंदौर नगर निगम के चुनाव में 61 फीसदी हुआ मतदान..!
आठों नगर परिषदों में लगभग 76 प्रतिशत से अधिक मतदान।
इंदौर : इंदौर नगर निगम के चुनाव […]