हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रेस्टीज समूह के पितृपुरुष पद्मश्री नेमनाथ जैन का 92 वा जन्मदिन

  
Last Updated:  September 18, 2022 " 01:03 am"

इंदौर : प्रेस्टीज समूह के संस्थापक और पितृपुरुष पद्मश्री नेमनाथ जैन शनिवार को 91 बरस के हो गए। उन्होंने 92 वे वर्ष में प्रवेश किया। उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रेस्टीज ग्रुप से जुड़े तमाम प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों, पारिवारिक मित्रों और परिचितों ने पद्मश्री नेमनाथ जी को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ्य और शतायु होने की कामना की। प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उनका आत्मीय अभिनंदन भी किया गया।

शॉल – श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर किया गया अभिनंदन।

प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. प्रकाश चौधरी ने बताया कि प्रेस्टीज समूह के तमाम शिक्षण संस्थानों की ओर से आयोजित समारोह में समूह के पितृपुरुष पद्मश्री नेमणाथ जैन के 92 वे जन्मदिवस पर उनका शॉल – श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर उन्हें बधाई देते हुए उनके शतायु होने की कामना की गई।

बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

समारोह में प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पद्मश्री नेमनाथ जैन के सम्मान में गीत – संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों द्वारा पेश किए गए पंजाबी नृत्य को नेमनाथजी ने भी पसंद किया और उनकी हौसला अफजाई की।

पद्मश्री नेमनाथ जैन के जीवन कार्यों पर डाला प्रकाश।

कार्यक्रम में नेमनाथ जी के छोटे सुपुत्र डिपिन जैन, पौत्र हिमांशु जैन और प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के सीईओ डॉ. अनिल वाजपेई ने उनकी जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला। इस दौरान ये बताया गया की विभाजन के बाद रावलपिंडी से इंदौर आए नेमनाथ जी ने किस तरह कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से अपना मुकाम बनाया और प्रेस्टीज समूह का इतना बड़ा एम्पायर खड़ा किया। पुत्र डीपिन जैन ने पिता नेमनाथ जैन के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन प्रेरणास्पद है। पौत्र हिमांशु ने दादाजी के रूप में नेमनाथ जी के स्नेहिल संस्मरण साझा किए।

प्रेस्टीज समूह के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रोफेसर्स, प्राचार्य, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और स्कूल के बच्चे इस दौरान मौजूद रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *