🔺 दिलीप लोकरे🔺
60 पर आकर उम्मीदों को खत्म नहीं यूँ कर लेंगे,
कुछ तुम बतियाना हमसे, कुछ हम तुमसे बातें कर लेंगे।
अब तक तो जीते आएं हैं, माँ -बाप या बच्चों की खातिर,
अब कुछ तो समय निकालेंगे, कुछ अपने लिए भी जी लेंगे।
कितनी ही बातें थी मन में, जो सबसे करना चाहतें थें,
अब रोक नहीं कोई हम पर, वो सब बातें हम कर लेंगे।
तब पैसा जेब में ना होने पर, मन को कितना मारा था।
अब मन की एक पुकार पर, जेब का सारा पैसा ख़रचेंगे।
कालेज में बहुत अकड़ती थी, हम भी कहने में डरते थे,
अब मन में है इज़हार करें, जो मिल जाए तो कह देंगे।
वो ऑफिस का मनहूस समय, वह हेकड़ बॉस का गुस्साना,
अब मिल जाए गर रस्ते पर, सब उसकी तोंद में भर देंगे।
सब शर्म हया अब छोड़ दी, क्यों हम और किसी की फ़िक्र करें,
अब तक तो जिए हैं चिंता में, अब बेफिक्री से मर लेंगे।
कितनी ही बातें थी मन में, वो सब बातें हम कर लेंगे।
(कविता के लेखक दिलीप लोकरे वरिष्ठ पत्रकार और जाने- माने रंगमंच व फ़िल्म कलाकार भी हैं।)
Related Posts
September 20, 2023 आईडीए परिसर में विराजित हुए मंगलमूर्ति श्री गणेश
अध्यक्ष चावड़ा और अधिकारी, कर्मचारियों ने भक्तिभाव के साथ की पूजा अर्चना।
इंदौर : […]
November 17, 2022 सलकनपुर के देवी मंदिर में चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
नोटों से भरी दो बोरियां, घटना में प्रयुक्त लोहे की टॉमी और लोहे की आरी बरामद।
भोपाल […]
May 15, 2024 सेना जैसी वर्दी पहनने की मनाही नहीं : महापौर
सेना से मिलती - जुलती ड्रेस रिमूवल गैंग को देने से काम के दौरान दिखेगा […]
November 30, 2021 अभिनेता कबीर बेदी ने सानवी जैन को किया पुरस्कृत
इंदौर : हाल ही में गांधी हॉल में सम्पन्न हुए तीन दिवसीय इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल में […]
July 16, 2022 वायरस जनित रोग है मंकीपॉक्स, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से होता है इसका फैलाव – डॉ. पांडे
इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच WHO द्वारा घोषित एक और महामारी मंकीपॉक्स ने भी […]
August 16, 2020 ‘गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल’ पर रोक लगाने की राष्ट्रीय महिला आयोग ने की मांग नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने एक्ट्रेस जान्हवी कपूर […]
January 7, 2024 बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री और नंदलालपुरा से राजमोहल्ला तक होगा एकांगी मार्ग
सोमवार सुबह से नई व्यवस्था होगी लागू।
इंदौर : राजवाड़ा एवं जवाहर मार्ग क्षेत्र के […]