पहले दिन कन्याओं का किया गया पाद पूजन ।
इन्दौर : हरसोला स्थित स्वयंभू माँ भवानी माता मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर घट स्थापना के साथ माँ भवानी को नए वस्त्र पहनाकर मंदिर परिसर को सजाया गया और कन्याओं का पाद-पूजन किया गया। मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य एवं भगवताचार्य पं. बालकृष्ण शर्मा ने अपने आशीर्वचन देते हुए देश के उत्थान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
यह जानकारी देते हुए समाजसेवी मदन परमालिया एवं पं. भरत शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माँ के स्वरूप में छोटी-छोटी कन्याओं का पाद-पूजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की टोली ने भजनों और ढोलक थाप से समां बांध दिया।
नवरात्रि के उपलक्ष्य में मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। नौ दिनों तक माँ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। समापन पर हवन- पूजन कर भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
परमालिया ने बताया कि मंदिर के नवनिर्माण का कार्य जोरो-शोरो पर चल रहा है, जो अंतिम चरण में है।
Related Posts
January 19, 2022 कक्षा 10वी और 12वी का प्री- बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी
इंदौर : कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम लोक शिक्षण संचालनालय […]
January 5, 2021 गायत्री परिवार ने किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान
इंदौर : संसार में कुछ भी स्थायी नहीं है। जो आया है उसे जाना ही है। कोरोना महामारी भी आई […]
May 12, 2025 विधायक मेंदोला की अपील पर बड़े ट्रेवल्स संचालक ने रद्द की भारत विरोधी देशों की बुकिंग
तुर्की, अजरबैजान और चीन ने अपनाया था भारत विरोधी रुख।
इंदौर : विधायक रमेश मेंदोला ने […]
February 23, 2021 कृषि विकास अधिकारी की भर्ती परीक्षा में घोटाले का छात्रों ने लगाया आरोप
इंदौर : कृषि महाविद्यालय से पासआउट हुए छात्रों ने अंकुरण कृषि छात्र संगठन बनाया है। इस […]
October 7, 2021 घंटों ठप रहने के बाद फिर शुरू हुआ जियो का नेटवर्क, कम्पनी ने की क्षमायाचना
भोपाल : बुधवार सुबह से ठप हुआ रिलायंस जियो का नेटवर्क देर शाम को फिर से प्रारंभ […]
December 2, 2023 हुकमचंद मिल के श्रमिकों को शीघ्र मिलेगा उनका हक
विदेश में रहते हुए महापौर भार्गव ने प्रकरण तत्काल संज्ञान में लेकर प्रमुख सचिव एवं निगम […]
December 27, 2018 तीन तलाक़ बिल लोकसभा में पारित, कांग्रेस ने किया वॉकआउट नई दिल्ली: गुरुवार को लंबी बहस के बाद तीन तलाक़ बिल लोकसभा में पारित हो गया। बहस के दौरान […]