इंदौर : डेल्टा प्लस के 7 मामले अभी तक प्रदेश में सामने आए हैं, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की मानें तो जिस व्यक्ति की मौत हुई उसका टीकाकरण नहीं हुआ था।
बहरहाल, बात कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की करें तो मध्यप्रदेश में उसका प्रकोप लगभग समाप्त हो चुका है। इंदौर में अब 10 से भी कम मामले सामने आ रहे हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 2 सौ से भी कम रह गई है। मरीजों की मौत पर जरूर अभी तक पूरीतरह अंकुश नहीं लग पाया है।गुरुवार को 6 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
07 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार 24 जून को 4857 आरटी पीसीआर और 3681 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9474 की जांच की गई। 9461 निगेटिव पाए गए। केवल 07 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 17 लाख 06 हजार 960 सैम्पलों की जांच की गई। 1 लाख 52 हजार 805 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 99 फीसदी रिकवर हो गए हैं।
45 किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 45 मरीज कोरोना से रिकवर होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 51 हजार 225 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं। 195 का इलाज चल रहा है।
6 मरीजों की मौत।
गुरुवार को कोरोना संक्रमित 6 मरीजों की मौत हैरान करने वाली रही। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1385 मरीज कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं।
Related Posts
November 11, 2023 कांग्रेस जंग लगा लोहा है, जो पड़े – पड़े खत्म हो जाता है..
कांग्रेस में अब न देश हित देखने का सामर्थ्य बचा है न हे देश हित समझने का ।
भाजपा […]
January 5, 2024 रामानुजन की पार्टिशन थियरी पर काम करता है एटीएम
इंदौर : एसजीएसआईटीएस इंदौर में राष्ट्रीय गणित दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ […]
December 11, 2020 कोरोना संक्रमण में आ रही गिरावट, ग्रोथ रेट घटकर 9 फीसदी पर आया, मौतों का आंकड़ा 8 सौ पार…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में बीते तीन दिनों से कमीं आ रही है। गुरुवार को […]
January 12, 2021 चरस की खरीदी- बिक्री में लिप्त तीन आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, 3 लाख रु. से अधिक मूल्य की चरस बरामद
इंदौर : शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और क्रय-विक्रय करने वाले असमाजिक तत्वों के […]
November 11, 2022 अब घर बैठे ही मोबाइल एप के जरिए बुक किया जा सकेगा अनारक्षित टिकट
यूटीएस ऑन मोबाइल’ एप्प से टिकट बुकिंग के लिए अधिकतम दूरी को 5 से 20 किमी किया […]
May 6, 2024 कमलनाथ का स्वागत पर उनके साथ आनेवालों का नहीं..
बीजेपी कोई डस्टबिन नहीं की जो चाहे चला आए।
नकारात्मक राजनीति करती है […]
April 14, 2021 पूजा- अर्चना के साथ दीप जलाकर मनाया गया चेटीचंड पर्व
इंदौर : कोरोना कर्फ्यू के चलते सिंधी समाज के लोगों ने अपने अपने घरों में रहकर चेटीचंड […]