इंदौर : मप्र सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने सोशल मीडिया पर कतिपय लोगों द्वारा उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का खण्डन करते हुए उन्हें निराधार बताया है। बेग का कहना है कि उन्हें ब्लैकमेल करने की नीयत से अपने आपको पत्रकार कहलाने वाले कुछ तत्वों ने किसी भंग कारोबारी से मिलते जुलते नाम के चलते मेरी शिकायत की है। मेरा भंग के किसी कारोबार से कोई लेना देना नहीं है। इसीतरह बंबई बाजार में जुए के अड्डे सालों से चलाए जा रहे हैं। मेरा कभी उनसे कोई ताल्लुक नहीं रहा। मेरा जमीनों से जुड़ा कोई कारोबार भी नहीं है। मुझे बदनाम करने के लिए भ्रामक खबरें चलाई जा रहीं हैं।
कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर की निष्पक्ष जांच की मांग।
मंजूर बेग ने इस सिलसिले में कलेक्टर, मनीष सिंह, पुलिस कमिश्नर हरिनारायंचारी मिश्र और एसपी सायबर सेल को पत्र लिखकर समूचे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। बेग का कहना है कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ फर्जी खबरें चलाने वालों का अपराधिक रिकॉर्ड भी निकलवाया जाए। ऐसे तत्वों पर विभिन्न थानों पर में अवैध वसूली के कई अपराध दर्ज हैं।
राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश।
मंजूर बेग ने कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा है कि सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें चलाने वालों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। यह मेरी राजनैतिक छवि को धूमिल करने और पैसे ऐंठने की साजिश है, जिसका पर्दाफाश किया जाना चाहिए।
Related Posts
June 24, 2019 बन्द कमरे में बैठकर जनता का मूड समझना संभव नहीं- भंडारी इंदौर: जो देशभक्त, समाज सुधारक, समाजसेवी और समाज के अंतिम व्यक्ति की चेतना को जगाता है। […]
June 6, 2021 हाइकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर हड़ताल पर डटे जूनियर डॉक्टर्स, मरीजों की सेवा के लिए आयुष डॉक्टरों ने संभाली कमान
इंदौर : हाइकोर्ट के आदेश को भी हवा में उड़ाते हुए हठधर्मिता पर अड़े एलोपैथिक जूनियर […]
June 26, 2023 सप्ताह में छह दिन चलेगी इंदौर – भोपाल वंदे भारत ट्रेन
प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल में दिखाएंगे हरी झंडी।
28 जून से होगा ट्रेन का […]
July 19, 2021 गोलीकांड में घायल शराब ठेकेदार की हालत खतरे से बाहर, समर्थकों ने की सिंडिकेट दफ्तर में तोड़फोड़
इंदौर : विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित शराब सिंडिकेट के दफ्तर में हुए गोलीकांड में घायल […]
May 25, 2022 किसानों के गैर पंजीकृत साहुकारों से लिए कर्ज माफ होंगे
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई […]
September 20, 2022 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएं – कलेक्टर
जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।
इंदौर : कलेक्टर मनीष […]
February 3, 2022 करोड़ों के एमडी ड्रग्स मामले में फरार दो इनामी तस्कर गिरफ्तार
इंदौर : करोड़ों के एमडी ड्रग्स के मामले में फरार चैन्नई के 02 तस्करों को क्राइम ब्रांच […]