एमआर-4 में बाधक लक्ष्मीबाई नगर बस्ती हटेगी।
इंदौर। एमआर-4 (MR-4) में बाधक बन रही लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने की बस्ती हटाए जाने की तैयारी चल रही है। इसी के चलते निगम की टीम वहां पहले सर्वे कर चुकी है, जिसमें करीब 118 से ज्यादा परिवार रहते हैं। इन्हें अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मल्टियों में फ्लैट आवंटित किए जाएंगे।
शहर के कई स्थानों पर नई सडक़ों का निर्माण नगर निगम द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। दिवाली के बाद भूरी टेकरी से नए आरटीओ और उसके साथ ही एमआर-4 के कई हिस्सों में निर्माण कार्य होना है। कई जगह इसका काम पूरा कर लिया गया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक एमआर-4 के लिए लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के सामने बनी बस्ती के मकानों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले निगम की टीमें वहां जाकर रहवासियों का सर्वे कर चुकी हैं, जिसमें करीब 118 परिवार वहां निवासरत पाए गए हैं। अब वहां रहने वालों को निगम द्वारा विभिन्न मल्टियों में फ्लैट आवंटित करने की प्रक्रिया की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द उनकी शिफ्टिंग कर सडक़ का काम शुरू कराया जा सके। इसके लिए निगम ने जाहिर सूचना भी प्रकाशित करा दी है, ताकि दावे-आपत्तियों के आधार पर आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जा सके। दिवाली बाद वहां सडक़ निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी चल रही है।
Related Posts
March 11, 2025 महू की घटना को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर बीजेपी ने उठाए सवाल
बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कसा तंज, भारतीय टीम की चैंपियंस ट्रॉफी में जीत से खुश […]
June 18, 2024 कोलकाता में खड़ी ट्रेन को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, 09 की मौत, कई घायल
मृतकों में मालगाड़ी का चालक, सहचालक और ट्रेन का गार्ड भी शामिल।
ट्रेन की तीन बोगियों […]
December 17, 2019 नागरिकता संशोधन कानून बनाए जाने पर राकेश सिंह सम्मानित इन्दौर : केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन बिल पास करने पर भोपाल में सिन्धी समाज के […]
September 30, 2020 जैसी भी हो, बहुत सुंदर हो तुम…
सुंदर हो तुम
यूंही कह दो ना आज,कि सुंदर हो तुम।उलझी हुई सी भागती दौड़ती भी,पसंद हो […]
November 2, 2022 मप्र स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुरू हुआ सात दिवसीय कार्यक्रमों का सिलसिला
पहले दिन मध्यप्रदेश गान के साथ ही स्कूलों में बच्चों को बतायी गयी गौरव गाथाएं और प्रदेश […]
April 5, 2021 सराफा में दुकान से बैग चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : सराफा मार्केट में रिचार्ज की दुकान से बैग चुराने वाले दोनों आरोपी पुलिस की […]
September 5, 2019 25 हजार महिलाओं ने किया गणपति अथर्वशीर्ष का सामूहिक पाठ पुणे : देशभर में गणेशोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है पर कला संस्कृति के गढ़ कहे जाने […]