त्यौहारों के दौरान भी मादक पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध चली मुहिम।
आरोपी को किया गया गिरफ्तार- वाहन भी जब्त।
इंदौर : जिले में शराब व अन्य मादक पदार्थों का अवैध रूप से क्रय-विक्रय करने वालों तथा अवैध परिवहन करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में लगातार मुहिम चलाई जा रही है। यह मुहिम त्यौहारों के दौरान भी जारी रही। मंगलवार, 25 अक्टूबर को आबकारी विभाग के अमले ने बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई दौरान लगभग पौने दो लाख रूपये मूल्य की शराब जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त किया गया।
आबकारी विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी राजीव मुदगल ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना पर गोमटगिरी चौराहे पर सफेद कलर की इण्डिका कार की तलाशी ली गई। कार के अन्दर चालक सीट पर सचिन पिता त्रिलोक निवासी गांव कटक्या तहसील सांवेर जिला इन्दौर बैठा पाया गया। कार की तलाशी लेने पर डिक्की में 08 पेटी देशी प्लेन शराब पायी गई। शराब के परिवहन के लिए कोई पास-परमिट नही था। शराब का अवैध रूप से परिवहन करते पाये जाने पर 50 बल्क लीटर से अधिक शराब जब्त की गई। चालक सचिन के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया। शराब एवं वाहन आबकारी कब्जे में ली गई जिसका बाजार मूल्य लगभग एक लाख 72 हजार 800 रुपए है। जिले में अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Related Posts
October 17, 2022 संदीप राशिनकर सप्तपर्णी सम्मान से अलंकृत
इंदौर : कला में अपने नवाचारों से देश भर में चर्चित शहर के चित्रकार संदीप राशिनकर को […]
March 28, 2020 नवागत कलेक्टर मनीष सिंह ने ग्रहण किया पदभार, प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन करवाने के दिए निर्देश इंदौर : नवागत कलेक्टर मनीष सिंह ने शनिवार रात कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर […]
January 21, 2024 22 जनवरी को 10 हजार दीयों से जगमगाएगा खजराना गणेश मंदिर
श्रीराम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री गणेश खजराना मंदिर में […]
October 9, 2024 नाबालिग बच्चों के खिलाफ अपराधों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने शुरू किया ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान
इंदौर : महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर नज़र रखने के उद्देश्य से पुलिस […]
July 20, 2019 सुशील दोषी ने ग्रहण की बीजेपी की सदस्यता क्रिकेट के उदघोषक(कामेन्ट्रेटर) पदमश्री सुशील दोषी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन गए […]
May 2, 2021 ये कोरोना की लहर नहीं सुनामी है, मप्र में तोड़कर रहेंगे कोरोना की चेन- नरोत्तम
भोपाल : सीएम शिवराज सिंह द्वारा शनिवार को की गई कोरोना समीक्षा के बाद गृहमंत्री नरोत्तम […]
March 12, 2023 इंदौर ने रचा इतिहास, रंगों की बौछार में सराबोर होने उमड़ा जनसैलाब
5 गेर व राधाकृष्ण फाग यात्रा में लाखों लोगों ने की शिरकत।
रंगों की बौछार से जमीं से […]