श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 2025 ।
डायमंड जारदोसी से हस्त निर्मित रेशमी वस्त्र से बनी पोशाख धारण कर पुष्प बंगले में प्रभु वेंकटेश ने दिए दर्शन।
इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में चल रहे ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव के छठे दिन दिव्य पुष्प बंगला सजाया गया। पुष्प बंगला में विराजित होकर प्रभु वैंकटेश ने भक्तों को दर्शन दिए।
इंदौर और वृंदावन के 50 से अधिक कलाकारों ने विविध प्रजाति के फूलों से इस नयनाभिराम पुष्प बंगले का निर्माण किया। पुष्प बंगले में विराजित प्रभु वेंकटेश की अलौकिक छटा निहारने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इसके पूर्व प्रातः सत्र में प्रणय कलह लीला का आयोजन हुआ जिसमें भगवान रंगनाथ व श्रीदेवी भूदेवी संग प्रेम और कलह की लीला के दर्शन हुए जिस में रंग गुलाल अबीर व माखन भी उड़ाया गया। प्रभु के प्रेम रस में भक्त रंग गए ।
प्रचार प्रमुख पंकज तोतला ने बताया कि पुष्प बंगला के लिए बालकिशन सिंगी,आशीष लड्डा, महेंद्र नीमा, सुमित मंत्री, भरत तोतला, दिनेश गुप्ता, गोपाल नागोरी, प्रेम माहेश्वरी, श्याम सारड़ा,राम जाखेटिया,हर्ष पसारी, नीलेश तोतला, शेषनारायण भूतड़ा को मनोनीत किया गया।
Related Posts
April 9, 2021 अस्पतालों में ऑक्सीजन का अपव्यय रोकने के संभागायुक्त ने जारी किए दिशा- निर्देश
इंदौर : इंदौर संभाग में बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मामलों के चलते संभाग के सभी जिलों के […]
June 17, 2023 हनुमंत वाहन पर विराजमान हो भ्रमण पर निकले प्रभु वेंकटेश
श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव।
पंचामृत की सहस्त्रधारा से प्रभु वेंकटेश का […]
August 12, 2020 हंसदास मठ पर झूला झूले बाल-गोपाल, किया नौकाविहार.. इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में […]
August 29, 2021 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इंदौर आगमन पर बीजेपी नेता और महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने किया स्वागत
इंदौर : केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को इंदौर आई। विमानतल […]
September 20, 2022 नकली पुलिस अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ठगी करने वाला आरोपी, असली क्राइम ब्रांच इंदौर की […]
April 2, 2025 लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करनेवाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : Loan दिलाने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने वाला शातिर आरोपी क्राइम ब्रांच […]
March 3, 2021 कोरोना के मामले फिर डेढ़ सौ के पार हुए, 7 फीसदी रहा ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार 2 मार्च को पुनः नए कोरोना […]