नशे व अय्याशी के लिए देते थे नकबजनी की वारदातों को अंजाम।
इंदौर : नकबजनी करने वाले 03 शातिर बदमाशों को एक नाबालिग साथी सहित थाना द्वारकापुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सोने व चांदी के करीबन 3.5 लाख रुपये कीमत के आभूषण जब्त किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी समूह में मिलकर नशे व अय्याशी के लिए वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर दिग्विजय मल्टी केट रोड से पकड़ा गया। आरोपी वहां सस्ते भाव में सोना – चाँदी के जेवरात बेचने का प्रयास कर रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों के नाम लेखराज उर्फ केतु सोनी उम्र 19 साल निवासी नंद बाग कॉलोनी इन्दौर, 2. राहुल रावत उम्र 19 साल निवासी गोल्डन स्कूल के पीछे विदुर नगर इन्दौर, 3. शुभम उर्फ शिवम सिह उम्र 19 साल निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी इन्दौर व एक विधि विरूद्ध बालक होना बताए गए। उनके कब्जे से एक सोने का हार, अंगूठिया, चादीं की पायजेब व अन्य सोने चांदी के आभूषण कीमत करीबन 3.5 लाख रुपए जब्त किये गये। आरोपियों के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।आरोपी नशे व अय्याशी के शौकीन हैं। अपने शौक व नशे की पूर्ति के लिये चोरी की वारदातें करते हैं।
Related Posts
January 9, 2019 अनारक्षित वर्ग के लिए 10 फीसदी आरक्षण का रास्ता साफ इंदौर- लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण देने […]
October 24, 2022 कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के साथ जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने मनाई दीपावली
उल्लास और उमंग के दीपोत्सव में शासन-प्रशासन के प्रतिनिधियों की कोरोना महामारी से अनाथ […]
May 3, 2020 खराब सब्जी की शिकायत के बाद सैकड़ों किलो भिंडी, बैंगन फिंकवाएं गए इंदौर : पहले ही दिन कई जगह नगर निगम के सब्जी बास्केट पैक में खराब सब्जियां पहुचने की […]
January 14, 2022 अब टीसी के अभाव में स्कूलों में प्रवेश से वंचित नहीं होंगे बच्चे
इंदौर : स्थानान्तरण प्रमाण पत्र (टीसी) के बिना शाला में प्रवेश नहीं दिये जाने के संबंध […]
November 7, 2021 संधारण कार्य और फ्लो मीटर लगाने के चलते लिया जाएगा शटडाउन, सोमवार को पश्चिमी क्षेत्र की टंकियां रहेंगी खाली
इंदौर : जिंसी चौराहे पर फ्लो मीटर लगाने के साथ-साथ सेकंड फेज की कई लाइनों के सुधार […]
July 13, 2023 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में सत्यनारायण पटेल करेंगे पांच लाख रुद्राक्ष व तुलसी के पौधों का वितरण
सत्यनारायण पटेल 16 जुलाई से पूजा पाठ कर करेंगे रुद्राक्ष, तुलसी के पौधे के वितरण अभियान […]
July 19, 2024 श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान
टी - 20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान।
रोहित शर्मा करेंगे वन डे मुकाबलों […]