बिल्डरों और ज्वेलर्स के ठिकानों पर आयकर विभाग ने मारे छापे
Last Updated: October 15, 2022 " 08:32 pm"
इंदौर : शहर में आयकर विभाग ने टीनू संघवी समेत अन्य बिल्डरों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। सुबह आठ बजे से शहर के तमाम ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की गई। टीनू संघवी का जवाहर मार्ग पर संघवी कंस्ट्रक्शन के नाम से दफ्तर है। टीनू संघवी के अलावा सुमित मंत्री, एचडी वायर्स और रजत ज्वैलर्स पर भी आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है।
बता दें कि आयकर विभाग द्वारा पिछले दिनों भी रियल स्टेट फर्म के विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे गए थे। दिल्ली, लखनऊ, गुड़गांव, चंडीगढ़ सहित देशभर में कंपनी के आफिस व अधिकारियों के घर सहित 45 ठिकानों पर एक साथ रेड की गई थी। इस रेड में आयकर विभाग ने करोडों रुपये की राशि जब्त की थी। इनमें से एक शीर्ष अधिकारी के घर से 1.5 करोड की राशि जब्त की गई थी।