बीजलपुर क्षेत्र में विकसित की जा रही स्मार्ट सिटी कॉलोनी में पानी के टैंक के निर्माण के लिए बनाई जा रही थी दीवार।
तेज बारिश के दौरान ढह गई निर्माणाधीन दीवार।
इंदौर : इंदौर के बिजलपुर (राऊ) इलाके में विकसित की जा रही स्मार्ट सिटी कॉलोनी में भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन पानी के टैंक की दीवार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक नवयुवक घायल हो गया। जेसीबी के ड्राइवर ने हादसे की सूचना ठेकेदार को दी। इस बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजेंद्र नगर पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए, घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर 12.30 बजे के करीब यह हादसा हुआ। स्मार्ट सिटी कॉलोनी में जमीन में खुदाई कर पानी का टैंक बनाने के लिए दीवार उठाई जा रही थी। इसी दौरान तेज बारिश के चलते निर्माणाधीन दीवार गिर गई जिसमें वहां काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों के नाम गौतम राठोर (25), रामेश्वर (55) और टीटू (20) होना बताए गए। वहीं, सोहन नामक नवयुवक घायल है।
हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंचे क्षेत्रीय पटवारी डांगी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा भी दिलाया जाएगा।
Related Posts
September 23, 2023 विश्व को शांति और एकता का संदेश देगी एकात्मता की प्रतिमा : सीएम चौहान
मुख्यमंत्री चौहान ने ओंकारेश्वर में संत समुदाय के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की 108 फीट […]
September 8, 2019 धरोहरों की ब्रांडिंग से बढ़ेगा पर्यटन- संभागायुक्त इंदौर: हमारे आसपास पुरातात्विक वैभव की विरासत बिखरी पड़ी है पर लोगों को उसके बारे में […]
June 23, 2021 उमड़ीखेड़ा में बनेगा इको टूरिज्म पार्क, रालामंडल में शुरू होगी नाइट सफारी
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट के आग्रह पर बुधवार को वल्लभ भवन में वन मंत्री […]
June 9, 2021 सम्बल योजना में पंजीकृत मजदूर की कोरोना से मौत पर आश्रितों को मिलेंगे 2 लाख
इंदौर : कोविड महामारी के कारण संबल योजना में पंजीकृत मजदूर की मौत होती है तो उसके […]
September 24, 2022 आत्मनिर्भर मप्र के निर्माण में मत्स्य पालन क्षेत्र का अहम योगदान – सिलावट
मत्स्य पालन के क्षेत्र में मार्केटिंग, ब्रांडिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए […]
November 17, 2021 अपने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को अयोध्या यात्रा पर ले जाएंगे विधायक संजय शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के नागरिकों को […]
December 2, 2023 इंदौर की 09 विधानसभा सीटों पर कुल 20 लाख 33 हजार से अधिक मतों की होगी गिनती
इंदौर : जिले की कुल 09 विधानसभा सीटों की मतगणना रविवार, 03 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में […]