मुम्बई : महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सरकार बनाने का न्यौता दिया है। राज्यपाल ने बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते यह न्योता दिया है। 288 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इससे पहले शुक्रवार को देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को आए चुनाव परिणामों के बाद 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन ना तो कोई पार्टी और ना ही किन्हीं पार्टियों का गठबंधन सरकार बनाने के लिए आगे आया है। इसी वजह से राज्यपाल ने खुद सरकार बनने की संभावनाओं को तलाशने की कोशिश की । इसी के तहत शनिवार को राज्यपाल ने राज्य की सबसे बड़ी पार्टी, बीजेपी को सरकार बनाने का न्यौता दिया है। हालांकि बीजेपी बहुमत कैसे साबित करेगी ? ये बड़ा सवाल अभी भी यथावत है।
Related Posts
February 14, 2024 दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ने की कलेक्टर ने की पहल
दो दिव्यागों को रोजगार के लिए स्वीकृत की गई सिलाई मशीन।
किसी को इलाज़ तो किसी को […]
August 8, 2024 सज्जन वर्मा का बयान दुर्जनों वाला और देश विरोधी : सौगात मिश्रा
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ एमजी रोड थाना में की […]
August 20, 2022 भांग माफिया मंजूर खान को रासुका में किया गया निरुद्ध
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने भांग माफिया मो. मुजाहिद खान उर्फ मंजूर भांगवाला पर रासुका […]
May 14, 2021 ब्लैक फंगस की दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करें केंद्र व राज्य सरकार, सांसद लालवानी ने लिखा पत्र
इंदौर : कोविड के दौरान और कोविड से ठीक हो चुके मरीज़ों के लिए म्युकरमाइकोसिस या ब्लैक […]
December 13, 2024 अखंड धाम पर 57 वा अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन 15 दिसंबर से..
सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेक मुद्दों पर होगा विचार-मंथन।
जगदगुरू शंकराचार्य, जगदगुरू […]
November 8, 2023 झूठी कांग्रेस, झूठी गारंटियां देकर करती है लोगों के साथ ठगी..
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की।
झूठ की सरकार चलाती है […]
September 2, 2024 एआई का औजार की तरह इस्तेमाल करें, उसके गुलाम न बनें : न्यायाधिपति बिंदल
इंदौर : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधिपति राजेश बिंदल ने कहा है कि आर्टिफिशियल […]