बीजेपी प्रत्याशी लालवानी की देश में सर्वाधिक वोटों से जीत को किया फीका।
साढ़े 11लाख की बढ़त बना चुके हैं बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी।
इंदौर : मप्र की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतने जा रही बीजेपी इंदौर में सर्वाधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड जरूर बना रही है पर नोटा में डाले गए दो लाख से अधिक वोटों ने उसकी जीत को फीका कर दिया है। देश में नोटा के मामले में यह उच्चतम संख्या है।
नोटा ने जीत के रिकॉर्ड को धूमिल किया।
प्राप्त जानकारी मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी की नाम वापसी के बाद हुए एकतरफा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी अभी तक हुई वोटों की गिनती में साढ़े 11 लाख से अधिक मतों की बढ़त के साथ देश में सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, पर 02 लाख से अधिक नोटा पर पड़े वोटों ने इस ऐतिहासिक जीत का रंग फीका कर दिया है। इतनी अधिक संख्या में नोटा पर वोट पड़ने का देश में पहला मामला है। इससे पहले नोटा का रिकॉर्ड बिहार के गोपालगंज का था, जहां नोटा पर 51 हजार वोट पड़े थे।नोटा में भी इंदौर के नंबर वन बनने से यह साबित हो गया की आम जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को जोड़ – तोड़ करके चुनाव मैदान से हटाने के बीजेपी के कृत्य को पसंद नहीं किया।
Related Posts
January 22, 2023 न्यायमूर्ति सबीना हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
शिमला : उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना को हिमाचल प्रदेश का मुख्य […]
February 7, 2023 अन्नपूर्णा लोक जैसा अलौकिक संसार रचने वाले शिल्पियों का किया गया सम्मान
महापौर के आतिथ्य में दी गई भावपूर्ण विदाई।
इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित […]
November 15, 2024 गलत नेरेटिव बनाने वालों के गाल पर करारा तमाचा मारेगी महाराष्ट्र की जनता
नागपुर में चुनाव प्रचार के दौरान बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय।
नागपुर/भोपाल : मप्र […]
March 15, 2022 सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 11 फीसदी की बढ़ोतरी,शिवराज कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर
भोपाल : विधानसभा स्थित सभाकक्ष में सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को […]
January 19, 2017 इसरो रचने जा रहा है विश्वकीर्तिमान, एक ही साथ छोड़े जायेंगे 103 उपग्रह बता दें कि फरवरी के पहले सप्ताह में इसरो अपने प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी37 का इस्तेमाल कर […]
September 27, 2023 मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 30 सितंबर को होगा मेट्रो का ट्रायल रन
मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने ट्रायल रन को लेकर तैयारियों की समीक्षा […]
November 24, 2021 4 दिसम्बर को पातालपानी में टंट्या भील को अर्पित किए जाएंगे श्रद्धासुमन, निकलेंगी कलश यात्राएं
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 04 दिसंबर को अमर क्रांतिकारी टंट्या […]