16 जुलाई से छत्रीबाग स्थित झूलेलाल मंदिर में अनेक आयोजन।
इंदौर : सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल का चालीहा पर्व आराधना पर्व के रूप में बुधवार 16 जुलाई से छत्रीबाग स्थित अखंड ज्योति मंदिर में मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत गुरु पूर्णिमा उत्सव से होगी, जिसमें भक्तगण गुरु मां गीता देवी ठाकुर का पूजन करेंगे। इसके बाद गुरु मां के पावन सान्निध्य में मंदिर परिसर में अरदास,पल्लव के साथ महा आरती व आम भंडारा होगा।
यह जानकारी देते हुए मंदिर के सेवादार जेपी मूलचंदानी एवं विजय माखीजा ने बताया कि बुधवार 16 जुलाई से प्रारंभ यह उत्सव 25 अगस्त तक चलेगा। जिसमें जल देवता का पूजन एवं महिला मंडल अख्खा पहनेगी। इस मौके पर मंदिर में भगवान झूलेलाल का दरबार सजाया जाएगा, जिसमें आकर्षक विद्युत सज्जा एवं फूलों का श्रृंगार होगा। विश्व शांति एकता अखंडता एवं समाज कल्याण व अच्छी वर्षा की कामना के साथ सामूहिक प्रार्थना होगी।
16 जुलाई को बुधवार सुबह 10:00 बजे भगवान झूलेलाल की मूर्ति स्थापना होगी। शाम 5:00 बजे भगवान झूलेलाल का अभिषेक होगा। रात्रि 8:00 बजे भजन संध्या एवं 10:00 बजे गुरु पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा।
Related Posts
December 7, 2023 लूट के इरादे से घूम रहे दो बदमाश पकड़े गए
देशी पिस्टल मय कारतूस और खटकेदार चाकू बरामद।
इंदौर : किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने […]
January 11, 2023 सूरीनाम और गुयाना के राष्ट्रपतियों से भारत की राष्ट्रपति मुर्मू ने की चर्चा
द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर।
इंदौर : राष्ट्रपति द्रौपदी […]
December 31, 2022 विहिप की बैठक में धर्मांतरण, लव जिहाद, जिहादी हिंसा सहित कई मुद्दों पर किया जा रहा मंथन – परांडे
इंदौर : विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति और प्रन्यासी मंडल की बैठक शुक्रवार […]
September 25, 2021 महँगाई और गैस की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय, जातिगत जनगणना पर ऐतराज नहीं- आठवले
इंदौर : केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले ने स्वीकार किया है कि […]
March 15, 2021 नाबालिग बालिका को अपहरण कर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, बालिका बरामद
इंदौर : एक वर्ष पूर्व अपहत हुई 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरणकर्ता को थाना कनाडिया […]
December 1, 2020 सीएम शिवराज ने पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से की मुलाकात, मन्त्रिमण्डल विस्तार सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
नई दिल्ली: मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से सीएम शिवराज की कोई 1 […]
July 24, 2021 व्यापारिक संगठनों ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, व्यापारियों को धमकाने वाले गुंडा तत्वों पर की कार्रवाई की मांग
इंदौर : राजबाड़ा ओर उसके आसपास के क्षेत्र में सड़क बाधित करने के खिलाफ इंदौर रिटेल […]